Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Election: 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में...

Bihar Election: ‘मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है’, पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज पारू विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी उम्र भले ही कम है, लेकिन जुबान पक्की है। बिहार में नई सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव ने सभा में महागठबंधन की घोषणाओं को चुनावी जुमलानहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 दिन में नए कानून बनाने का काम शुरू किया जाएगा और राज्य के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए एक विशेष योजना लागू की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा, लेकिन अब बिहार में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और गोलीबारी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन सरकारों में 55 से अधिक घोटाले हुए हैं, जिनका जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने मंच से किया था, लेकिन उन घोटालों की जांच कहां गई? असल जंगलराज तो यही है।

पढ़ें:’जननायक कर्पूरी जी को पीएम मोदी ने भारत रत्न देकर बिहार का मान बढ़ाया’, एमपी के CM मोहन यादव

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि अपराधी और अपराध करने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे। चाहे कोई भी राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता हो, हमारी राष्ट्रीय जनता दल से आम आदमी हो या कोई नेता किसी को भी अपराध में संलिप्त पाया गया तो कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बनने के बाद यह काम निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। जनसभा में महागठबंधन के घोषित उपमुख्यमंत्री चेहरे मुकेश सहनी, राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी कारी सुहैब सहित आधे दर्जन से अधिक राजद के उम्मीदवार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments