Home Bihar News Bihar Election 2025: नीतीश के किले में अजेय एनडीए, सभी 7 सीटों...

Bihar Election 2025: नीतीश के किले में अजेय एनडीए, सभी 7 सीटों पर क्लीन स्वीप; विपक्ष पूरी तरह साफ

0
Bihar Election 2025: नीतीश के किले में अजेय एनडीए, सभी 7 सीटों पर क्लीन स्वीप; विपक्ष पूरी तरह साफ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा ने इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। नालंदा कॉलेज में शुक्रवार को हुई मतगणना में एनडीए ने जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा जमाते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 2020 में यहां की एकमात्र इस्लामपुर सीट जीतने वाला महागठबंधन इस बार नीतीश के इस अभेद्य किले में कोई सेंध नहीं लगा पाया।

Trending Videos

एनडीए की यह जीत कई मायनों में अहम साबित हुई। पहली आरजेडी की 2020 में जीती हुई इकलौती सीट इस्लामपुर को जदयू ने न सिर्फ वापस लिया, बल्कि 32,239 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी 2020 की चर्चित सीट हिलसा, जहां पिछले चुनाव में जीत का फैसला महज 12 वोटों से हुआ था, वहां इस बार जदयू ने 16,012 वोटों के बड़े अंतर से जीतकर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

नालंदा जिला विधानसभा चुनाव परिणाम (2025)

विधानसभा सीट विजयी उम्मीदवार / पार्टी वोट (विजेता) दूसरे स्थान पर / पार्टी वोट (उपविजेता) अंतर
इस्लामपुर रूहैल रंजन (JDU) 1,00,487 राकेश रौशन (RJD) 68,248 32,239
हिलसा कृष्ण मुरारी शरण (JDU) 96,009 शक्ति सिंह यादव (RJD) 79,997 16,012
राजगीर (SC) कौशल किशोर (JDU) 1,07,811 विश्वनाथ चौधरी (CPIML) 52,383 55,428
हरनौत हरि नारायण सिंह (JDU) 1,06,954 अरुण कुमार (Congress) 58,619 48,335
अस्थावां जितेंद्र कुमार (JDU) 90,542 रवि रंजन कुमार (RJD) 49,834 40,708
नालंदा श्रवण कुमार (JDU – मंत्री) 1,05,432 कौशलेंद्र कुमार (Congress) 72,424 33,008
बिहारशरीफ डॉ. सुनील कुमार (BJP – मंत्री) 1,09,304 उमैर खान (Congress) 80,136 29,168

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version