केंद्रीय मंत्री चिराग ने 2020 के चुनाव की चर्चा आज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि2020 में अकेले चुनाव लड़ने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था। उन्होंने कहा किउसी फैसले ने आज उनकी पार्टी को मजबूती दी है। यह बात उन्होंने 2025 बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरूवार को वह जब मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? सवालों पर मां ने कहा- ‘आने वाले समय में… मेरा आशीर्वाद साथ’
लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि2020 में हमारी पार्टी ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का बड़ा जोखिम लिया था। उस चुनाव में पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी।उन्होंने कहा कि वही अनुभव पार्टी के लिए सीख बनी और आगे का रास्ता तैयार किया। इस बार चिराग पासवान फिर से एनडीए के साथ आए, और नतीजे सामने हैं। आज उन्हीं अनुभवों का नतीजा है कि पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है। चिराग ने कहा कि बिहार की जनता ने उनके फैसले और उनकी मेहनत पर भरोसा दिखाया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Minister List : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा के पास गृह विभाग, देखें 26 मंत्रियों की पक्की सूची
चिराग पासवान ने अपने नव नियुक्त मंत्री संजय पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि संजय पासवान जिला के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की भूमिका का निर्वहन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दलित सेना के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए दलित सेना के पुनर्गठन में उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस को राजधानी पटना मे पूरे हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशरफ अंसारी, मंत्री संजय पासवान, संजय सिंह, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे और मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे।
