Home Bihar News Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने अपने 44 नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई,...

Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने अपने 44 नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई, जारी किया कारण बताओ नोटिस

0
Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार हुई है। इसके बाद पार्टी ने हार का मंथन किया और फिर अपने 44 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव के दौरान इन लोगों की गतिविधि पार्टी के खिलाफ रही है। इसलिएकांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति नेपार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारणकई नेताओं को शोकॉज का नोटिस जारी किया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान इन लोगों ने मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे। इनके उन बयानों से कांग्रेसपार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

इस तारीख तक जमा करेंस्पष्टीकरण वरना होगी कार्रवाई

इस संबंध मेंप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि संबंधित सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 नवंबर की दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

विजय पासवान को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति नेपश्चिमी चंपारण जिले केरामनगर निवासीविजय पासवान को पार्टी विरोधी आचरण को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि विजय पासवान का आचरण पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी रहा है इसलिए पार्टी संविधान के अनुसार उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्य से 6 वर्षों के निष्कासित कर दिया गया है ।

इनके खिलाफ जारी की गई कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए पत्र में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी का अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। शोकॉज नोटिस जिन्हें जारी किया है उनमें,

1.अफाक आलम, पूर्व मंत्री

2. आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

3. छत्रपति यादव, पूर्व विधायक

4. वीणा शाही, पूर्व मंत्री

5. डा0 अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद

6. गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक

7. सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, पूर्व विधायक

8. कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी

9. बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमिटी

10. राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष

11. नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष

12. मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी

13. प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ

14. सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

15. अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता

16. सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

17. उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस

18. सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस

19. अब्दुल बाकी सज्जन

20. वसी अख्तर

21. रमेश सिंह

22. कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस

23. कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ

24. राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

25. आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1

26. कुमार संजीत,

27. नीरज कुमार

28. राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी

29. रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अ0भा0कां0क0

30. रीना देवी, नालन्दा जिला महिला अध्यक्ष

31. अजय प्रताप सिंह

32. शिवनीती सिंह, खगड़िया

33. सुदय शर्मा, पटना महानगर

34. सुनीता कुमारी

35. आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल

36. राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया

37. अरविन्द पासवान

38. खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति

39. रवि गोल्डेन, नालन्दा

40. निधि पाण्डेय,

41. राजीव मेहता

42. धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद और

43. रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version