Home Bihar News Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, मरना कबूल, राजद...

Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, मरना कबूल, राजद में वापसी नहीं; कहा- महुआ से भरेंगे हुंकार

0
Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, मरना कबूल, राजद में वापसी नहीं; कहा- महुआ से भरेंगे हुंकार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लालू परिवार की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राज्य की राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पटना में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा, लोगों को लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद

तेज प्रताप ने अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में वापसी की संभावना को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ शब्दों में कहा कि हम मरना कबूल करेंगे, लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। तेज प्रताप के इस कड़े रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि राजद में उनकी वापसी के रास्ते अब लगभग बंद हो चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: ‘मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है’, पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

फिलहाल, तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में अपनी स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “मुझे महुआ में कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता, मेरा एजेंडा सिर्फ़ बिहार के लिए काम करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version