Home Bihar News Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनाव में किसे मिला दरभंगा प्रमंडल का...

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनाव में किसे मिला दरभंगा प्रमंडल का साथ? जानें इस बार की चर्चित सीटों को भी

0
Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनाव में किसे मिला दरभंगा प्रमंडल का साथ? जानें इस बार की चर्चित सीटों को भी

इस चुनाव में दरभंगा प्रमंडल की कौन सीटें हैं चर्चा में?

दरभंगा प्रमंडल की सबसे चर्चित सीटों की बात करें तो इनमें अलीनगर, फुलपरास, सरायरंजन, झंझारपुर जैसी सीटें शामिल है। आइये इन सीटों के बारे में जानते हैं…

अलीनगर: यह इस प्रमंडल की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। भाजपा ने यहां से लोक गायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है। राजद ने यहां से विनोद मिश्रा को टिकट दिया है। जनसुराज ने यहां से बिप्लव कुमार चौधरी को मैदान में उतारा है।

सरायरंजन : इस सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा मंत्री विजय चौधरी को ही टिकट मिला है। जदयू के विजय कुमार चौधरी को इस सीट पर लगातार तीन बार जीत मिली है। 2010 से लगातार वह इस सीट पर जीतते आ रहे हैं। इससे पहले इस सीट पर कोई उम्मीदवार लगातार तीन बार नहीं जीता था। वह नीतीश कैबिनेट में कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। राजद ने अरबिंद कुमार साहनी और जनसुराज ने साजन कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।

झंझारपुर: इस सीट ने 1972 में बिहार को सीएम दिया था। जगन्नाथ मिश्र इस सीट से जीत कर बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। 1972 से 1990 तक इस सीट पर जगन्नाथ मिश्र को जीत मिली। इसके बाद उनके बेट नीतीश मिश्र ने इस सीट की कमान संभाली। 2025 के लिए भी उन्हें भाजपा से टिकट दिया गया है। नीतीश कैबिनेट में उन्होंने गन्ना से लेकर पर्यटन जैसे कई मंत्रालयों को संभाला। भाकपा ने यहां राम नारायण यादव और जनसुराज ने केशवचंद्र भंडारी को मैदान में उतारा है।

गौड़ा बौराम: यह सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि महागठबंधन में राजद और वाआईपी के साथ होने बावजूद यहां दोनों आमने-सामने हैं। भाजपा ने सुजीत कुमार सिंह, वाआईपी ने संतोष सहनी और राजद ने अफजल अली को मैदान में उतारा है।

कल्याणपुर: महेश्वर हजारी की वजह से यह हॉट सीटों में से एक है। जदयू के टिकट पर लड़ रहे महेश्वर हजारी समस्तीपुर से सांसद भी रह चुके हैं। भाकपा (माले) ने रंजीत राम को मैदान में उतारा है।

जाले: शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा की वजह से यह सीट चर्चा में है। उन्हें एक बार फिर इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने ऋषि मिश्रा को मैदान में उतारा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version