09:42 PM, 17-Oct-2025
सारण जिले में 17/10/2025 को दाखिल नामांकन पत्र
| विधानसभा संख्या | विधानसभा नाम | प्रत्याशी का नाम | पार्टी |
|---|---|---|---|
| 113 | एकमा | मनोरंजन सिंह | जदयू |
| 113 | एकमा | श्रीकांत यादव | राष्ट्रीय जनता दल |
| 113 | एकमा | राकेश कुमार सिंह | निर्दलीय |
| 113 | एकमा | जितेन्द्र कुमार कन्नौज | निर्दलीय |
| 113 | एकमा | उमेश कुमार राजभर | सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी |
| 113 | एकमा | लखमन माँझी | बहुजन समाज पार्टी |
| 114 | मांझी | नसीम अहमद | आजाद समाज पार्टी (का) |
| 114 | मांझी | संजू देवी | निर्दलीय |
| 114 | मांझी | रणधीर सिंह | जदयू |
| 114 | मांझी | ओमप्रकाश प्रसाद | निर्दलीय |
| 114 | मांझी | रिंकू देवी | निर्दलीय |
| 114 | मांझी | राणा प्रताप सिंह | निर्दलीय |
| 114 | मांझी | प्रतिभा देवी | सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी |
| 114 | मांझी | संतोष प्रसाद | बहुजन समाज पार्टी |
| 115 | बनियापुर | राम एकबाल सिंह | भारतीय सार्थक पार्टी |
| 115 | बनियापुर | राजेश कुमार सिंह | निर्दलीय |
| 115 | बनियापुर | अनिल कुमार राम | रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया |
| 115 | बनियापुर | चांदनी देवी | राष्ट्रीय जनता दल |
| 115 | बनियापुर | केदार नाथ सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| 116 | तरैया | सत्येन्द्र कुमार सहनी | जन सुराज पार्टी |
| 116 | तरैया | जनक सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| 116 | तरैया | विवेक कुमार | जन शक्ति जनता दल |
| 116 | तरैया | रामेश्वर राय | भारतीय सार्थक पार्टी |
| 116 | तरैया | अहमद हुसैन अंसारी | पीस पार्टी |
| 116 | तरैया | लालू प्रसाद यादव | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | अंकित कुमार | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | मैनेजर कुमार | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह | जन सुराज पार्टी |
| 117 | मढ़ौरा | अभिषेक रंजन | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | आदित्य कुमार | बहुजन समाज पार्टी |
| 117 | मढ़ौरा | मधुबाला गिरी | द पुलुरलस् पार्टी |
| 117 | मढ़ौरा | अल्ताफ आलम | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | सीमा सिंह | लोक जनशक्ति |
| 117 | मढ़ौरा | विशाल कुमार | निर्दलीय |
| 117 | मढ़ौरा | पुरुषोत्तम कुमार | राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी |
| 118 | छपरा | प्रेम प्रताप सिंह | आम आदमी पार्टी |
| 118 | छपरा | जयप्रकाश सिंह | जन सुराज पार्टी (तीसरा सेट) |
| 118 | छपरा | सोनू कुमार | बहुजन समाज पार्टी |
| 118 | छपरा | राणा यशवंत सिंह | निर्दलीय |
| 118 | छपरा | ज्ञानी कुमार शर्मा | भारतीय एकता दल |
| 118 | छपरा | छोटी कुमारी | भारतीय जनता पार्टी |
| 118 | छपरा | शेख नौशाद | आजाद समाज पार्टी |
| 118 | छपरा | शत्रुध्न यादव | राष्ट्रीय जनता दल |
| 118 | छपरा | सौरभ कुणाल | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | रघुनंदन माँझी | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | मुनेश्वर चौधरी | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | मनोहर कुमार राम | जन सुराज पार्टी |
| 119 | गड़खा | सिमंत मृणाल | लोक जन शक्ति पार्टी (रा) |
| 119 | गड़खा | सविता देवी | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | शैलेन्द्र कुमार | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | सदन कुमार | आम आदमी पार्टी |
| 119 | गड़खा | नंदकिशोर माँझी | निर्दलीय |
| 119 | गड़खा | बीगन माँझी | राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी |
| 119 | गड़खा | सुरेन्द्र राम | राष्ट्रीय जनता दल |
| 119 | गड़खा | सुरेश माँझी | भारतीय मोमिन फ्रण्ट |
| 119 | गड़खा | राज कुमार | निर्दलीय |
| 120 | अमनौर | सुनील कुमार | राष्ट्रीय जनता दल |
| 120 | अमनौर | राम लाल माँझी | निर्दलीय |
| 120 | अमनौर | जयप्रकाश कुमार सिंह | सोशलिस्ट पार्टी (इन्डिया) |
| 120 | अमनौर | सुजीत प्रियदर्शी | निर्दलीय |
| 120 | अमनौर | राहुल कुमार सिंह | जन सुराज पार्टी |
| 120 | अमनौर | अर्जुन कुमार निराला | निर्दलीय |
| 120 | अमनौर | दीनदयाल कुमार महतो | भारतीय सार्थक पार्टी |
| 120 | अमनौर | मंटू कुमार सिंह | भारतीय जनता पार्टी (दूसरा सेट) |
| 121 | परसा | श्याम बाबु राय | भारतीय लोक चेतना पार्टी |
| 121 | परसा | करिश्मा | राष्ट्रीय जनता दल |
| 121 | परसा | पवन तिवारी | आम आदमी पार्टी |
| 121 | परसा | छोटे लाल राय | जनता दल यू |
| 121 | परसा | रामेश्वर प्रसाद राय | निर्दलीय |
| 121 | परसा | जवाहिर सिंह | इंसानियत पार्टी |
| 122 | सोनपुर | सुरेन्द्र प्रसाद यादव | जनशक्ति जनता दल |
| 122 | सोनपुर | रवि कुमार शर्मा | जागरूक जनता पार्टी |
| 122 | सोनपुर | ममता सिंह | बहुजन समाज पार्टी |
| 122 | सोनपुर | रमेश कुमार | निर्दलीय (तीसरा सेट) |
| 122 | सोनपुर | रोहित राय | निर्दलीय (दूसरा सेट) |
08:42 PM, 17-Oct-2025
खगड़िया में कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को खगड़िया सदर और अलौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए और महागठबंन के प्रत्याशियों के अलावे कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन का पर्चा भरा। सदर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल, महागठबंधन समर्थित कांग्रेस से डा0 चंदन यादव, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से पूर्व विधायक पूनम देवी यादव समेत कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा भरा। वही अलौली विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रामवृक्ष सदा, जदयू प्रत्याशी रामचन्द्र सदा समेत कई प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कराया।
इधर नामांकन के अंतिम दिन होने के लेकर अनुमंडल परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। पुलिस और प्रशासन अनुमंडल परिसर में लगातार तैनात नजर आये। अनुमंडल परिसर के मुख्य द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। इधर नामांकन कराकर लौटने के बाद पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि मेरे साथ साजिश हुआ है। उन्होने कहा कि जिस तरह मेरा टिकट काटा गया है।
उसका जवाब जनता इस चुनाव में देगी। गौरतलब हो कि पूनम देवी यादव चार बार से खगड़िया सदर विधानसभा से विधायक रही हैं। पिछले चुनाव में वह महागठबंधन प्रत्याशी छत्रपति यादव से चुनाव काफी कम मतो से हारी थी। जिसके वह पांच साल तक जदयू में रही। लेकिन उनका टिकट अंतिम समय में जदयू ने काटकर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल को उम्मीदवार बना दिया। जिससे आक्रोशित होकर पूनम देवी यादव ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से विधानसभा चुनाव में अपना पर्चा भरा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर यादव भी मौजूद थे।
08:41 PM, 17-Oct-2025
ये भी उम्मीदवार
बेगूसराय सदर सीट से भाजपा विधायक कुन्दन कुमार, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिता भूषण और जनसुराज से सुरेंद्र सहनी मैदान में हैं। बछवाड़ा सीट से भाजपा के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सीपीआई से अवधेश राय और कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीब दास मैदान में हैं। तेघड़ा सीट से सीटिंग सीपीआई विधायक रामरतन सिंह, भाजपा से रजनीश कुमार, निर्दलीय पूर्व विधायक ललन कुंवर और जनसुराज से आरएन सिंह मैदान में हैं। मटिहानी से पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह राजद से, सीटिंग विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू से और डॉ अरुण कुमार जनसुराज से मैदान में हैं। साहेबपुरकमाल सीट से राजद विधायक सतानंद संबुद्ध, लोजपा आर से सुरेंद्र विवेक और जेडीयू नेता निर्दलीय अमर कुमार मैदान में हैं। बखरी सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी निर्दलीय रामशंकर पासवान, सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान, जनसुराज से डॉ संजय कुमार और लोजपा आर से संजय पासवान मैदान में हैं। चेरिया बरियारपुर सीट से जेडीयू के अभिषेक आनंद, राजद से सुशील कुशवाहा, जनसुराज से डॉ मृत्युंजय कुमार और राजद के बागी रामशखा महतों मैदान में हैं यहां से राजद विधायक राजवंशी महतों का आरजेडी ने टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार के पुत्र सुशील कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
07:22 PM, 17-Oct-2025
बिहार की सियासत में दोस्ती और अदावत की पुरानी कहानी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार केंद्र में हैं दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव के बेटे शांतनु यादव और बेटी सुभाषिनी यादव। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राजद नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
शुक्रवार को सुभाषिनी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर बिना नाम लिए तीखा हमला करते हुए लिखा कि जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे। जो अपने ही परिवार के वफादार नहीं, वो किसी और के लिए कैसे भरोसेमंद हो सकते हैं। यह विश्वासघात की पराकाष्ठा है। इसके पहले उनके भाई शांतनु यादव ने शरद यादव और तेजस्वी यादव के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र हुआ, समाजवाद की हार हुई।
लालू को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका
इन सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और शरद यादव की दोस्ती और दुश्मनी का पुराना अध्याय ताजा हो गया है। कभी शरद यादव ने लालू यादव को अपना बड़ा भाई मानते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन 1997 में जनता दल के अध्यक्ष पद को लेकर दोनों के बीच मतभेद गहराए और यहीं से उनके रास्ते अलग हो गए।
इसके बाद मधेपुरा की धरती उनके राजनीतिक टकराव की साक्षी बनी, जहां 1999 में शरद यादव ने लालू को हराया था। साल 2022 में शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय राजद में किया था। उस वक्त यह समझौता हुआ था कि शांतनु यादव को मधेपुरा से लोकसभा का टिकट मिलेगा, लेकिन वादा अधूरा रह गया।
अब विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने शांतनु को टिकट देने का भरोसा दिलाया था, यहां तक कि फोन करके सिंबल लेने के लिए कहा गया, लेकिन आखिरी समय में राजद ने सिटिंग विधायक को ही उम्मीदवार बना दिया। इससे नाराज शरद यादव के बेटे और बेटी ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर की है।
06:36 PM, 17-Oct-2025
सीवान सदर से मंगल पांडेय ने भरा पर्चा
सीवान सदरसे एनडीए के भाजपा प्रत्याशीमंगल पांडेय ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन सभा में एनडीए के पांचों जिला अध्यक्षों, प्रमुख नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जन आशीर्वाद के लिए एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें सिवान की जनता ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।
06:34 PM, 17-Oct-2025
बिहार में जंगलराजकी वापसी नहीं होने देंगे, महागठबंधन पर हमला: अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आज बेतिया और रक्सौल में पार्टी के सम्मानित प्रत्याशियों की नामांकन सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी और उनका महागठबंधन बिहार में “मंगलराज से जंगलराज” की वापसी चाहता है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनता से एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने और सुशासन वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर काम किया है। बिहार की जनता जानती है कि जब भी राजद की सरकार आई, तब केवल तबाही ही हुई। 2005 में जब हमारी सरकार बनी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, हमने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की छत्रछाया में पल रहे ‘जंगलराज’ के अपराधियों को कानून के अनुसार जेल भेजा।
उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग बिहार को फिर से उसी भय और असुरक्षा के दौर में ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। क्या हम बिहार को वापस उसी खौफनाक समय में ले जाने की इजाजत दे सकते हैं, जब बहुओं और बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था और अपहरण व हत्या जैसी घटनाएंआम थी? अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जंगलराज के समय बिहार में बिजली, शिक्षा और उद्योग सभी क्षेत्रों में अव्यवस्था और अंधेरा था। उनका कहना था कि राजद की नीतियों के कारण बिहार में उद्योग और व्यापार नहीं पनप सके और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।।
06:11 PM, 17-Oct-2025
भाजपा विधायक अरुणा देवी ने वारिसलीगंज से दाखिल किया नामांकन
वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वर्तमान विधायक अरुणा देवी ने शुक्रवार को भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद अरुणा देवी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगी। वे 2015 और 2020 में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी जा चुकी हैं।
हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह और कांग्रेस की नीतू देवी आमने-सामने
हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 वर्षों तक क्षेत्र की सेवा की है और शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, बिजली जैसे क्षेत्रों में विकास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
06:10 PM, 17-Oct-2025
जहानाबाद में नामांकन और आशीर्वाद सभा: एनडीए ने जताई एकजुटता
जहानाबाद में आयोजित नामांकन और आशीर्वाद सभा में जदयू के नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने महागठबंधन और एनडीए की स्थिति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन तेल और पानी की तरह है। उन्होंने स्पष्ट किया, “दूध में पानी मिलाया जा सकता है, लेकिन तेल में पानी मिलाएंगे तो तेल अलग हो जाएगा। यही स्थिति विपक्षी दलों के गठबंधन की है। यही कारण है कि अब तक उनके प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं किए जाने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि अमित शाह बड़े नेता हैं। उन्होंने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। यह मान कर चलिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे।
अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी जाति और धर्म के लोगों को टिकट देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहानाबाद से अति पिछड़ा वर्ग के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को, मखदुमपुर विधानसभा से महादलित एवं महिला प्रत्याशी रानी कुमारी को और भोई विधानसभा क्षेत्र से समान वर्ग के बर्हम्रशी के बेटे ऋतुराज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
03:45 PM, 17-Oct-2025
Bihar Assembly Election: जन सुराज ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 20 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। पहला नाम खुद पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का है। दूसरे नंबर पर उदय सिंह, तीसरे नंबर पर मनोज कुमार भारती का नाम शामिल है।
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2025/10/17/star-campaigner-list-jsp_68f21827eafd1.pdf
03:42 PM, 17-Oct-2025
Bihar News:एक मिनट की देरी से पहुंचे मंत्री जयंत राज, नामांकन नहीं हो सका दाखिल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को एक अनोखी स्थिति देखने को मिली। भवन निर्माण मंत्री एवं अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक जयंत राज अपने नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए बांका समाहरणालय पहुंचे, लेकिन निर्धारित समय से एक मिनट देर होने के कारण जिला प्रशासन ने उन्हें नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर मंत्री जयंत राज ने नियम का सम्मान करते हुए कहा “निर्वाचन आयोग का नियम सर्वोपरि है। हम उसका पालन करते हैं। कल निर्धारित समय पर पुनः आकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।



