Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar Elections 2025: पश्चिम चंपारण का जनादेश, कहीं थ्रिलर मुकाबला तो कहीं...

Bihar Elections 2025: पश्चिम चंपारण का जनादेश, कहीं थ्रिलर मुकाबला तो कहीं एकतरफा जीत; NDA का दबदबा बरकरार

पश्चिम चंपारण जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों के नतीजे शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी किए गए। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। इस दौरान कहीं बड़े अंतर से जीत दर्ज हुई, तो कई जगह बेहद रोमांचक मुकाबले ने जिले की राजनीति में सस्पेंस बनाए रखा। कुल मिलाकर इस बार भी जिले में एनडीए ने अपना मजबूत दबदबा कायम रखा, जबकि कांग्रेस, राजद और जन सूराज ने कुछ सीटों पर संघर्ष किया, लेकिन उसे जीत में बदलने में सफल नहीं हुए।

वाल्मीकि नगर: सबसे कांटे का मुकाबला

वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 1 से कांग्रेस के सुरेन्द्र प्रसाद ने मात्र 1,675 वोटों के बेहद कम अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,07,730 वोट मिले, जबकि जदयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को 1,06,055 वोट मिले। यह सीट पूरे जिले में सबसे कम अंतर से जीती गई और अंतिम राउंड तक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

रामनगर: भाजपा की बड़ी जीत

विधानसभा क्षेत्र 2 रामनगर में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35,680 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1,15,214 वोट मिले। राजद उम्मीदवार सुबोध कुमार को 79,534 वोट मिले। यहां भाजपा शुरुआत से ही आगे रही।

नरकटियागंज: भाजपा के संजय पांडेय की जीत

नरकटियागंज (संख्या 3) में त्रिकोणीय मुकाबले के बावजूद भाजपा के संजय कुमार पांडेय ने 26,458 वोटों से जीत दर्ज की।

  • मिले वोट: 1,00,044
  • राजद के दीपक यादव को 73,586 वोट,
  • कांग्रेस के शाश्वत केदार को 5,388 वोट मिले।

बगहा: भाजपा की जीत, कांग्रेस के वोटों में गड़बड़ी की चर्चा

बगहा (संख्या 4) से भाजपा के राम सिंह ने 6,313 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1,06,875 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जयैश मंगलमय सिंह के वोटों का आंकड़ा (10,00,562) मतगणना कर्मियों और स्थानीय राजनीति में गड़बड़ी का विषय बना रहा। जनसुराज के नरेंद्र पांडेय को 5,799 वोट मिले।

लौरिया: भाजपा के विनय बिहारी की धमाकेदार जीत

लौरिया (संख्या 5) से विनय बिहारी ने 26,966 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 96,510 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान के रन कौशल प्रताप सिंह को 69,544 वोट मिले।

नौतन: भाजपा का कब्जा बरकरार

  • नौतन (संख्या 6) में भाजपा के नारायण प्रसाद ने 22,072 वोटों से जीत हासिल की।
  • कुल वोट: 1,01,952
  • कांग्रेस उम्मीदवार अमित कुमार को 79,880 वोट मिले।
  • चनपटिया: कांग्रेस की सांसें अटकीं, सिर्फ 602 वोट से जीत
  • चनपटिया (संख्या 7) में बेहद रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने केवल 602 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
  • प्राप्त वोट: 87,538
  • उमाकांत सिंह को 86,936 वोट
  • जन सूराज के मनीष कश्यप को 37,172 वोट मिले।

बेतिया: भाजपा की एक और जीत, रेणु देवी आगे रहीं

  • बेतिया (संख्या 8) से भाजपा की रेणु देवी ने 22,373 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 91,907 वोट मिले
  • कांग्रेस के वही अहमद को 69,534 वोट
  • निर्दलीय रोहित कुमार शिकारीया को 24,665 वोट मिले।

सिकटा: जदयू की धमाकेदार वापसी, समृद्ध वर्मा की सबसे बड़ी जीत

  • सिकटा में जदयू के समृद्ध वर्मा ने जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
  • जीत का अंतर: 47,144 वोट
  • मिले वोट: 97,173
  • पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को 50,029 वोट
  • महागठबंधन के विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को 37,431 वोट मिले।

जिले की 9 में से अधिकांश सीटें भाजपा और जदयू के खाते में गईं। कांग्रेस को चनपटिया और वाल्मीकि नगर में कड़ा संघर्ष करने के बाद जीत मिली, जबकि जन सूराज किसी भी सीट पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments