पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली शाहदरा के पास शुक्रवार को एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। घायल स्थिति में युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति कांस्टेंट बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मालसलामी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर मालसलामी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला आपसी भी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पटना में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा, लोगों को लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद
घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब किसी मामूली बात को लेकर विकाश कुमार का अपने ही दोस्त से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसके दोस्त ने गुस्से में आकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही विकाश मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना माल सलामी थाना के पुलिस को दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल स्थिति में विकाश को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: ‘मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है’, पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?
घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में डीएसपी डॉ गौरव ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद के कारण हुआ है।
इस घटना में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
