Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव, इलाके में...

Bihar News: रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा–मानसी रेलखंड पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के समीप, रानीबाग-अशरफचक ढाला के बीच पटरी किनारे पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह कुछ लोग शौच के लिए रेल पटरी किनारे गए थे। इसी दौरान उन्होंने पटरी के पास एक युवक का शव देखा। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

Trending Videos

अज्ञात शव मिलने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा, जबकि कई लोगों का दावा है कि यह हत्या का मामला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान हैं और पटरी के पास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे शक गहराता जा रहा है कि उसे मारकर शव यहां फेंका गया है ताकि मामला हादसे का लगे।

पढ़ें:‘2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता’, नीतीश ने गिनवाए काम

सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान अज्ञात है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments