Home Bihar News Bihar News: कटिहार में लापता बच्चे का शव मिलने से सनसनी, अपहरण...

Bihar News: कटिहार में लापता बच्चे का शव मिलने से सनसनी, अपहरण और हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

0
Bihar News: कटिहार में लापता बच्चे का शव मिलने से सनसनी, अपहरण और हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

कटिहार जिले में कई दिनों से लापता एक मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच तेज कर दी है।

घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर नया टोला तीनघड़ियां गांव की है। यहां 12 वर्षीय चंदन कुमार 22 नवंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश में हर संभव प्रयास किया, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच डोमाधार नदी के किनारे तैरता हुआ एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान लापता चंदन के रूप में की गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे का पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया।

पढ़ें:पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

परिजनों ने शुरू से ही कुरसेला निवासी चंदन यादव पर संदेह जताया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चंदन यादव को हिरासत में ले लिया है। कोढ़ा पुलिस अनुमंडल के डीएसपी रंजन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनके बच्चे को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version