Home Bihar News Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी...

Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरना पुलिस सब का करेगी इलाज

0
Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरना पुलिस सब का करेगी इलाज

{“_id”:”6925a06438c15ab2f601a590″,”slug”:”bihar-news-samrat-chaudhary-warned-criminals-leave-bihar-police-will-encounter-2025-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News :गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरनापुलिस सब का करेगी इलाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सम्राट चौधरी पहुंचे पुलिस मुख्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली।विभागों के बंटवारे के साथ-साथ 26 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद का शपथ ले लिया। इस बीच आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग संभाला। गृह विभाग संभालते ही उन्होंने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में अब अपराधियों और माफियाओं की खैर नहीं। अब हर अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अगर वह कोई हरकत करेंगे तो बिहार पुलिस उनका समुचित इलाज कर देगी, इसलिए वैसे लोग किसी गलतफहमी में न रहें।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए; कार्रवाई से भड़के लोग बोले- अनुशासन समिति फर्जी

सम्राट चौधरी ने आगे कहा किबिहार में सुशासनहै औरसुशासन को बढ़ाने का काम लगातार किया जा रहाहै। उस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं, जो लॉ एंड ऑर्डर को और बेहतरीन करेगा। सम्राट चौधरी ने कहा किजो भी अपराधी हैं, चाहे वहकिसी भी स्तर के माफिया हों, जमीन माफिया हों, शराब माफिया या बालू माफिया हों,उसको चिहिन्तकरउनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्राट चौधरी नेकहा कि बिहार केस्कूल और कॉलेज के पास”पिंकपेट्रोलिंग” की तैनाती की जाएगी, जोरोमियों टाइप के आवारा और छेड़खानी करने वाले बदमाशों पर नकेल कसेगी।सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, बिहार पुलिस की प्राथमिकता है कि अपराधियों पर कार्रवाई, सुशासन, स्पीडी ट्रायल चलाना ये सभी अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

सम्राट चौधरी ने कहा किजेल कीभी सख्ती सेनिगरानी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जेल में मोबाइल कैसे जाता है इस पर सख्ती सेनिगरानी की जाएगी।बिना डॉक्टर की सहमति केखाना अंदरनहीं जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार जेल में पर्याप्तखाना मिलताहै। ऐसे में अगर बाहर से खाना जाता है, तो उससेसंबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।साइबर क्राइम को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर किसी पर भी गाली देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी शख्स किसी पर भीआपत्तिजनक टिप्पणी नहीं कर सकता है। बिहार पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version