Home Bihar News Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों...

Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

0
Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में 75 वर्षीय मनोहर प्रसाद और उनकी 70 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। मृतकों के परिवार और पड़ोसी घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति पिछले चार-पांच दिनों से घर के अंदर ही थे। घटना का पता तब चला जब पटना में रहने वाले बेटे ने पड़ोसी से संपर्क किया और बताया कि उनके माता-पिता फोन नहीं उठा रहे हैं। पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो पत्नी अर्धनग्न अवस्था में पति के साथ लिपटी हुई थीं।

मनोहर प्रसाद और सुशीला देवी कपड़े की फेरी का काम करते थे। करीब एक साल पहले मनोहर प्रसाद एक दुर्घटना में गिरने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे और तब से घर पर ही रह रहे थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और एक बेटी शामिल है। आरोप है कि बेटे संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में थे और चारों में से किसी ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं की।

पढ़ें:‘2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता’, नीतीश ने गिनवाए काम

हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शुरुआत में मौत को बीमारी से होने की बात बताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक दंपत्ति के परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version