Home Bihar News Bihar News: छठ घाट से लौटे युवक को बदमाशों ने मारी पांच गोली,...

Bihar News: छठ घाट से लौटे युवक को बदमाशों ने मारी पांच गोली, हुई मौत; एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

0
Bihar News: छठ घाट से लौटे युवक को बदमाशों ने मारी पांच गोली, हुई मौत; एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर चौक पर छठ घाट से लौटे जूटमिल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही बदमाश ने चार साथियों के साथ मिलकर उस पर पांच गोलियां दाग दीं। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान शिवनंदनपुर निवासी मौजे चौधरी के पुत्र मंटुन चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंटुन छठ घाट से लौटने के बाद अपने भाई की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रामजन्म सहनी चार-पांच युवकों के साथ वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे पास की दूसरी दुकान तक खींच ले गए और वहां ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें:छठ की रात मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष,मुखिया और समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर किया हमला; एक की मौत

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी रामजन्म सहनी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version