Sunday, February 1, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News: ट्रैक्टर हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गुस्साए...

Bihar News: ट्रैक्टर हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

भोजपुर-सिमरी पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान भोजपुर जिला के अगियांव थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी सरोज गोंड की पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, राधा अपने मौसा के साथ स्कूटी पर सवार होकर डुभा से भोजपुर जा रही थी। तभी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में स्कूटी का हैंडल फंस गया, जिससे बच्ची चक्के के नीचे आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।

Trending Videos

पढे़ं:अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और भोजपुर-सिमरी सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी मशक्कत और प्रशासनिक पहल के बाद मामला शांत कराया गया और सड़क पर आवागमन फिर से सुचारू हुआ। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी और सिमरी-भोजपुर के बीच यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सिमरी के बीडीओ प्रशांत कुमार और थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और आश्वासन दिया कि दोषी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। बीडीओ ने मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक भी सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण अब भी दोषी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments