Home Bihar News Bihar News: प्रतिबंधित मांस ले जाने पर हंगामा, भीड़ पर काबू करने के लिए...

Bihar News: प्रतिबंधित मांस ले जाने पर हंगामा, भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

0
Bihar News: प्रतिबंधित मांस ले जाने पर हंगामा, भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

सीतामढ़ी जिले के परसौनी में शनिवार को प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घटना परसौनी क्षेत्र के एक मंदिर के पास हुई, जहां एक पिकअप वैन में प्रतिबंधित मांस होने की आशंका पर स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक लिया और चालक को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही परसौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में लेकर वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ लगातार उग्र होती चली गई और आरोपी को पुलिस वाहन से निकालकर मारपीट करने का प्रयास किया।

पढ़ें:रोहतास में मिला 9 फीट का विशालकाय अजगर, स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने चेतावनी भरी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा और आरोपी की सुरक्षा हेतु कुल चार राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और हालात पर नियंत्रण पाया गया।

घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने जब्त मांस की जांच के साथ मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version