Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBihar News : बिहार में अब चीनी की मिठास बढ़ेगी; मिलों पर...

Bihar News : बिहार में अब चीनी की मिठास बढ़ेगी; मिलों पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, छह प्रस्ताव पास

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्वी में नई सरकार आज अपनी पहली कैबिनेट की। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग और रोजगार पर पूरा फोकस कर रही है। हमारी प्राथमिकता बिहार में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो। अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार के लक्ष्य को प्राप्त करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत नया टेक हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क को मंत्री परिषद् ने स्वीकृति दे दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने हेतु नीति एवं कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों को बेहतर एवं सुंदर बनाने की योजना पर कार्य करने हेतु तैयारी एवं नई तकनीकों का उपयोग कर राज्य को अग्रणी बनाने हेतु बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी।

राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने एककरोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि आबिहार के प्रमुख शहरों की बढ़ती जनसंख्या, मास्टर प्लान आधारित विकास की अपरिहार्यता एवं भविष्य के जनसंख्या दबाव, शहरों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य में नियोजित, पर्यावरण-सम्मत एवं आधुनिक टाउनशिप के विकास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य में सुनियोजित एवं गुणवत्ता युक्त शहरी विकास हेतु 11 शहरों यथा-09 प्रमंडलीय मुख्यालय शहर, सोनपुर एवं सीतामढ़ी (सीतापुरम) में नये सैटेलाईट टाउनशिप या ग्रीनफिल्ड टाउनशिप के विकास के सैद्धान्तिक सहमति तथा प्रस्ताव तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिससे राज्य में सैटेलाइट टाउनशिप या ग्रीनफिल्ड टाउनशिप का विकास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments