Home Bihar News Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में...

Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

0
Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की देर रात हथियारबंद युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को तत्काल ग्रामीणों की मदद से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Trending Videos

जख्मी महिला दक्षिण एकौना गांव वार्ड संख्या 10 निवासी प्रेमचंद साह की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी है। घटना के संबंध में कुसुम देवी ने बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की बेटी गोलू और गांव की ही एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर गांव के दो युवक हथियार लेकर घर पहुंचे और धमकी देने लगे। कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसी दौरान एक गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।

पढे़ं;सीवान में खौफनाक वारदात, पिता ने बेटी को गोली मारी, फिर खुद कूद गया ट्रेन के आगे; जानें क्या हुआ

सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच शुरू की। जख्मी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version