Home Bihar News Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 दिसंबर के मुख्य...

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

10:11 AM, 10-Dec-2025

Bihar Crime: समस्तीपुर डबल मर्डर का खुलासा, पिता-पुत्र व शूटर समेत चार गिरफ्तार; पिस्टल और बाइकें भी बरामद

Bihar: समस्तीपुर के मुक्तापुर डबल मर्डर कांड का पुलिस व एसटीएफ ने खुलासा कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये मामलाजमीन विवाद में 5 लाख की सुपारी पर प्रॉपर्टी डीलर व टोटो चालक की हत्या से जुड़ा है।

और पढ़ें

10:00 AM, 10-Dec-2025

Bihar Crime: बेगूसराय में भूमि विवाद का मामला,डेरा पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या;दो गिरफ्तार

Bihar: बेगूसराय के पीरनगर गांव में भूमि विवाद को लेकर डेरा पर सोए निलेश कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों द्वारा चार नामजद किए गए आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दो फरार हैं।

और पढ़ें

09:22 AM, 10-Dec-2025

Bihar News: खगड़िया में 100 दिन का बाल विवाह मुक्त महाअभियान शुरू, जागरूकता रथ को हरी झंडी

Bihar: जिला प्रशासन ने खगड़िया को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय महाअभियान शुरू किया। डीडीसी और एडीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे जिले में बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी जानकारी लोगों तक पहुँचाएगा।

और पढ़ें

09:14 AM, 10-Dec-2025

Bihar News: पछुआ हवा ने बढ़ाई पूरे बिहार में ठंड, कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, यात्री परेशान; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather News: कोहरे के कारण ठंडी हवाएं वायुमंडल के निचले स्तर पर ही बनी हुई है इस कारण और अधिक ठंड महसूस हो रही है मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड तो बढ़ेगी ही साथ ही कोहरा भी घना होते जाएगा इसलिए अधिक सावधानी बार रखने की जरूरत है। और पढ़ें

08:14 AM, 10-Dec-2025

Bihar: हाईवा ने बुजुर्ग दूध विक्रेता को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर किया पथराव

Bihar: पटना के नौबतपुर में तेज रफ्तार हाईवा से दूध विक्रेता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और इसी दौरान हाईकोर्ट जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सैप जवान घायल हो गया।

और पढ़ें

08:02 AM, 10-Dec-2025

Bihar: नौ साल पुराने हरेंद्र सिंह हत्याकांड में चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास, बक्सर कोर्ट का बड़ा फैसला

Bihar: बक्सर कोर्ट ने 2016 में हरेंद्र सिंह की हत्या मामले में नौ वर्ष बाद फैसला सुनाते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि रिंकू यादव सहित चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी। जमीन विवाद के चलते रची गई साजिश में मृतक को घर लौटते समय गोली मारी गई थी।

और पढ़ें

07:02 AM, 10-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar:मुजफ्फरपुर में तूफान के दौरान ट्रांसफॉर्मर गिरने से 15 वर्षीय फैजल की मौत पर पुलिस ने पोस्टमार्टम तो करा दिया, लेकिन यूडी केस दर्ज करना भूल गई। आवेदन गुम होने से परिजन दो महीने से मुआवजे के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैं। और पढ़ें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version