Home Bihar News BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 71वीं प्रारंभिक...

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 14,261 उम्मीदवार हुए सफल

0
BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 14,261 उम्मीदवार हुए सफल

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 13,368 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसके साथ ही वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए 893 उम्मीदवार भी सफल हुए हैं। इस तरह इस कुल 14,261 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है किबिहार लोक सेवा आयोग के 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा मेंलगभग 4.71 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें लगभग 3.57 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया। इस परीक्षा में लगभग 3.16 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थीअपना रिजल्ट देखने के लिए http://bpsc.bihar.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।परीक्षा का आयोजन बिहारके912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमेंलगभग3.16 अभ्यर्थी शामिल हुए यानी64.3% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम आने के बाद अब1298 पदों पर बहाली होगी।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है किइस परीक्षा में सामान्य का कटऑफ 88 अंक गया है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का कट ऑफ 82.33 अंक गया है। अनुसूचित जाती का कट ऑफ 72 अंक है, जबकि अनुसूचित जन जाति का कट ऑफ 71.33 अंक है। अत्यंत पिछड़े वर्ग केविद्यार्थियों का कट ऑफ 81है और पिछड़ा वर्ग का कट ऑफ 84 अंक गया है।100 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 211 है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पद पर भी होगी बात

इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंहने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग के71वींप्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बादअब मुख्यपरीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अहलंकी इसकी तारीख अभी तय नहीं नकी गई है। उन्होंनेमुख्य परीक्षा के संबंध में बताया कि परीक्षातीन विषयों की होगी, जिसमेंएक पेपरभाषा (सामान्य हिंदी)का होगा।यहपेपर 100 अंकों का होगा लेकिन, इसकाअंक परीक्षाफल में जोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही इस पेपर में अभ्यर्थियों को पास होना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके अन्य पेपर की जांच नहीं की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को इस पेपर में30अंक लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को इस बात कीजानकारी होनी चाहिए कि इस विषय में सभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं।दूसरा पेपरसामान्य अध्ययन का होगा जो जीएस 1 और जीएस 2 कहा जाता है।प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा, जिसकेसभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। तीसरा और अंतिम पेपर जिसेवैकल्पिक विषय कहा जाता है,यह भी 300अंकों का ही होगा। इस पेपर के भीसभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। प्रत्येक विषय की परीक्षा 3-3 घंटे कीहोगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version