Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsBSEB : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल होगा कल जारी, जानेंगे कैसे...

BSEB : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल होगा कल जारी, जानेंगे कैसे होगा नामांकन

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल कल बुधवार को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही OFSS के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों के डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्षआनन्द किशोर ने दी।

कब हुई थी परीक्षा

डीएलएडसंयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 कीपरीक्षा दो चरणों में ली गई थी।यहपरीक्षा26 अगस्त से शुरू होकर 27 सितंबर2025 तक अलग-अलग पालियों में ली गई थी। पहली परीक्षा26 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक और फिर दूसरी परीक्षा 14 सितंबर से 27 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्टमोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 2025-27 सत्र के लिए प्रवेश मिलता है।परीक्षा का प्रवेश पत्र20 अगस्त, 2025 को जारी किया गया था। परीक्षा के बादउत्तर कुंजी11 अक्टूबर, 2025 को जारी की गई थी।

जानिए क्या हैपात्रता

इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट है। इंटीग्रेटेड परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी पात्र हैं, बशर्ते वे इंटरमीडिएट परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करें।

परीक्षा के पैटर्न को भी समझिए

सामान्य हिंदी या उर्दू के25 प्रश्न के25 अंक मिलते हैं। यानी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। गणित के भी 25 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए 25 अंक निर्धारित हैं। विज्ञान विषय में20 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए20 अंक निर्धारित हैं। सामाजिक अध्ययन विषय में भी20 प्रश्न होते हैं जिसके लिए20 अंक निर्धारित होते हैं। सामान्य अंग्रेजी के20 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह

तार्किक एवं विश्लेषणात्मक तर्क के 10 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments