Home Bihar News COP30: ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी...

COP30: ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी भीषण आग, हजारों लोग बाहर निकाले गए

0
COP30: कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज में बोला भारत- जलवायु वित्त देने की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे विकसित देश

संयुक्त राष्ट्र के कॉप30 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान अफरा-तफरी मच गई जब सम्मेलन स्थल के मुख्य हिस्से ‘ब्लू जोन’ में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही हजारों प्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और कर्मचारी सुरक्षा के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और फायर टेंडर तुरंत पहुंच गए और आग बुझाने का अभियान जारी है।

ब्लू जोन में दोपहर 2 बजे लगी आग

अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर 2 बजे उस क्षेत्र में लगी जहां सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें, देशों के पवेलियन, मीडिया सेंटर तथा दुनिया भर के शीर्ष प्रतिनिधियों के कार्यालय स्थित हैं। यही क्षेत्र मुख्य प्लेनरी हॉल का भी हिस्सा है, जहां जलवायु बदलाव पर प्रमुख वार्ताएं चल रही थीं।

ये भी पढ़ें:-India-Russia: भारत-रूस मिलकर अंतरिक्ष सहयोग को करेंगे और मजबूत, मिलकर लगाएंगे नेविगेशन ग्राउंड स्टेशन

जैसे ही आग की जानकारी फैली, सुरक्षा कर्मियों ने सभी निकास द्वार खोल दिए और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि मौके पर इंफॉर्मेशन सिस्टम से अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद पूरा परिसर तेजी से खाली कराया गया।

फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम अलर्ट पर

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं और फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सचिवालय ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को स्थल खाली करने का निर्देश दिया। संदेश में कहा गया ध्यान दें: जोन बी में आग की घटना हुई है। कृपया तुरंत स्थल खाली करें। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:-US-India: ‘आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए साथ कर रहे काम’, अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर बोला अमेरिका

एक यूएन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सुरक्षा जांच के कारण अभी किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति का पूरा आकलन किया जा रहा है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस सम्मेलन में 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। COP30 जलवायु सम्मेलन अमेज़न क्षेत्र के बेलेम शहर में 10 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version