Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsCrime: बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत...

Crime: बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत में छिपी और बचाई जान; खान सर के पास आई थी पढ़ने

किशनगंज में मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मध्यप्रदेश की एक युवती को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेल दिया गया। गुरुवार देर रात उसकी जान बचाने की कोशिश सफल हुई, जब वह प्रेम नगर, बहादुरगंज क्षेत्र से भागकर धान के खेत में छिप गई और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को युवती को उसके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पढ़ाई के सपने लेकर पटना आई थी युवती

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के एक गरीब परिवार से आती है। माता-पिता उसकी जबरन शादी करना चाहते थे, जबकि वह आगे पढ़ना चाहती थी। इसी उद्देश्य से वह पटना पहुंची, जहां उसने लोकप्रिय शिक्षक खान सर का नाम सुनकर उनसे मुलाकात की। खान सर ने उसे पढ़ाई की सुविधा देने का आश्वासन दिया, लेकिन रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करने को कहा। इसी दौरान उसने एक मॉल में नौकरी भी शुरू की।

नौकरी के बहाने रेड लाइट एरिया में बेच दिया

मॉल में काम करते हुए उसकी मुलाकात किशनगंज के बिशनपुर निवासी दो अज्ञात लड़कियों से हुई। उन्होंने बताया कि कपड़े पैकिंग के काम से अच्छी कमाई होती है और युवती को अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। पटना से किशनगंज पहुंचने पर उसे यह पता चला कि वे लड़कियां उसे बिशनपुर के रेड लाइट एरिया में ले आई हैं, जहां उसे बेच दिया गया था।

एक महीने तक प्रताड़ना और जबरन देह व्यापार

युवती ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे रोजाना प्रेम नगर, बहादुरगंज में देह व्यापार के लिए ले जाया जाता था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दो दिन पहले भी उसे बुरी तरह से मारपीट का सामना करना पड़ा था। भय और उत्पीड़न के बीच उसने भागने का मौका तलाशा और गुरुवार रात मौका मिलते ही वहां से निकलकर धान के खेत में छिप गई।

यह भी पढ़ें-Bihar:नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले

स्थानीय प्रतिनिधि और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और मानव तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments