Home Bihar News Delhi Explosion: कहां से जुड़े हैं दिल्ली धमाके के तार? अहमदाबाद से...

Delhi Explosion: कहां से जुड़े हैं दिल्ली धमाके के तार? अहमदाबाद से फरीदाबाद तक मिले हैं विस्फोटक, कई गिरफ्तार

0
Delhi Explosion: कहां से जुड़े हैं दिल्ली धमाके के तार? अहमदाबाद से फरीदाबाद तक मिले हैं विस्फोटक, कई गिरफ्तार

देश के राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम कार में तेज धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातारसंपर्कमेंहैं।

यह भी पढ़ें – दिल्ली धमाके की आंखों देखी: ‘इंसान का हाथ…फेफड़ा जमीन पर पड़ा था’; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक दास्तान

पीएम मोदी ने गृह मंत्री से लिया धमाके का अपडेट

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति पर अपडेट लिया है। वहींकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की। गृह मंत्री ने एनआईए, एनएसजी और फोरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को जांच में सहायता और साक्ष्य एकत्र करने के लिए टीमें भेजने का निर्देश दिया।

लाल किले के पास कार में तेज धमाका

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में एक तेज विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस व्यस्त शाम को हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। इस धमाके में घायल हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाम 7.29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version