Home Bihar News Digital Media : देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और...

Digital Media : देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई

0
Digital Media : देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई

अंग प्रदेश की रेशमी नगरी भागलपुर में वेब पत्रकार संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वेब मीडिया समागम सह 7वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं आचार्य प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी, न्यूज़ 18 के ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, अमर उजाला के बिहार हेड कुमार जितेन्द्रज्योति समेत देशभर से मीडिया की दिग्गज हस्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

Trending Videos

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वेब मीडिया आज लोकतंत्र की रीढ़ बन चुका है। इसकी ताकत जनपक्षीयता और निर्भीकता में है। पत्रकारों को राष्ट्र, समाज और सत्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को कभी नहीं भूलना चाहिए। वहींप्रो. डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि वेब मीडिया की सबसे बड़ी शक्ति उसकी गति है, लेकिन विश्वसनीयता ही उसकी असली पहचान है। तथ्य, संतुलन और संवेदनशीलता ये तीन स्तंभ वेब पत्रकारिता को मजबूत बनाते हैं। न्यूज़ 18 के ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में खबर सबसे पहले नहीं, बल्कि सबसे सही देने की होड़ होनी चाहिए। वेब पत्रकारों को क्लिक से अधिक क्रेडिबिलिटी पर ध्यान देना होगा।

तकनीकी सत्र के दौरान अमर उजाला के बिहार-झारखंड हेड कुमार जितेंद्र ज्योति ने डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को बताया कि जैसे अखबार की विश्वसनीयता को पाठक आंकता है, उससे भी ज्यादा गूगल वेब के कंटेंट-वीडियो का अध्ययन करता है। उन्होंने वेब मीडियाकर्मियों को सोशल मीडिया की तरह आपाधापी से बचते हुए विश्वसनीय और स्तरीय कंटेंट बनाने संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी।न्यूज 18 बिहार-झारखंड के एडिटर ब्रज मोहन सिंह ने वेब मीडियाकर्मियों की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह वह मुख्य धारा में आ रहे हैं और कैसे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों के विश्वास पर खरा उतरना है।इस मौके पर न्यूज 18 के इनपुट एडिटर मनोज मलयनिल ने डिजिटल मीडियाकर्मियों को खबरों के चयन को लेकर अहम जानकारी दी। पंजाब केसरी डिजिटल के बिहार-झारखंड हेड प्रवीण झा ने वेब मीडिया की तकनीकों से पत्रकारों को रूबरू कराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version