Home Bihar News Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में तकनीकी गड़बड़ी, X से लेकर ChatGPT और Gemini...

Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में तकनीकी गड़बड़ी, X से लेकर ChatGPT और Gemini तक सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप

0
Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में तकनीकी गड़बड़ी, X से लेकर ChatGPT और Gemini तक सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप

इंटरनेट पर आज दोपहर अचानक कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और एप्स ने काम करना बंद कर दिया। अगर आपको भी ‘500 Error’ या ‘Something Went Wrong’ जैसे मैसेज दिख रहे हैं, तो इसकी वजह क्लाउडफ्लेयर में आया एक बड़ा आउटेज है। दुनिया भर के यूजर्स X, जेमिनी, पर्प्लेक्सिटी और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन या कंटेंट लोड नहीं कर पा रहे हैं।

क्लाउडफ्लेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी

क्लाउडफ्लेयर ने अपनी स्टेटस पेज पर कहा कि वे तकनीकी गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं जो कई ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। कंपनी के अनुसार, “वाइडस्प्रेड 500 एरर आ रहे हैं, साथ ही क्लाउडफ्लेयर डैशबोर्ड और API भी ठीक से काम नहीं कर रहे। पूरी स्थिति समझने और समस्या को ठीक करने पर काम जारी है।”

क्लाउडफ्लेयर में आई दिक्कत का असर किस पर?

इंटरनेट पर आप जो वेबसाइट्स देखते हैं या फिर जिन सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं, उनपर दिख रहा कंटेंट (फोटो, वीडियो, फाइल्स या टेक्स्ट) चुनिंदा कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क्स (CDNs) के सर्वर पर सेव रहता है। ऐसे में Cloudflare के सर्वर में ढेर सारी वेबसाइट्स से जुड़ा कंटेंट है और इसके प्रभावित होने पर सभी संबंधित वेबसाइट्स ठप पड़ गईं।

X भी हुआ डाउन

सबसे ज्यादा परेशानी एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को हो रही है। हजारों लोगों ने बताया कि एप और वेबसाइट दोनों पर फीड ब्लैंक दिख रही है और ‘Something Went Wrong’ या पेज रिफ्रेश करने का मैसेज आ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version