Home Bihar News IND vs SA 3rd ODI: कोहली के लगातार दो शतकों के बाद...

IND vs SA 3rd ODI: कोहली के लगातार दो शतकों के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह, तीसरे वनडे के टिकट मिनटों में बिके

0
IND vs SA 3rd ODI: कोहली के लगातार दो शतकों के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह, तीसरे वनडे के टिकट मिनटों में बिके


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म सिर्फ बोलता ही नहीं, बल्कि टिकट काउंटर पर भी असर दिखाता है। मौजूदा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में कोहली की लगातार दो शतक लगाने के बाद विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए।

कोहली ने पहले मैच में 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी और फिर दूसरे वनडे में 93 गेंदों पर 102 रन बनाकर अपने आलोचकों और विरोधियों को जवाब दे दिया। उनकी इस शानदार वापसी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी है, बल्कि भारतीय क्रिकेट फैंस में एक बार फिर वही पुराना उत्साह जगा दिया है कि किंग इज बैक!




Trending Videos

2 of 6

विराट कोहली
– फोटो : PTI


टिकट बिक्री पहले धीमी, फिर मिनटों में सोल्ड आउट

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के मुताबिक, टिकट बिक्री की शुरुआत 28 नवंबर को हुई थी, लेकिन शुरुआत में प्रतिक्रिया सामान्य थी। हालांकि, जैसे ही कोहली ने रांची में शतक जमाया, टिकट प्लेटफॉर्म पर फैंस की लाइनें टूट पड़ीं। एसीए मीडिया और ऑपरेशंस टीम के सदस्य वाई. वेंकटेश ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘पहला फेज धीमा था, लेकिन दूसरे और तीसरे फेज में टिकट कुछ ही मिनटों में गायब हो गए।’ यह स्थिति दर्शाती है कि भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का त्योहार है और विराट कोहली इस त्योहार की धड़कन हैं।


3 of 6

विराट कोहली
– फोटो : PTI


टिकटों की कीमत से भी नहीं रुके फैंस

टिकटों की कीमतें 1200 से 18,000 रुपये के बीच थीं, लेकिन कीमतों ने फैंस के जुनून को बिल्कुल नहीं रोका। जैसे ही बिक्री शुरू हुई, हजारों फैंस वेबसाइट पर एक साथ लॉगिन करते दिखे और कुछ ही मिनटों में सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए।


4 of 6

विराट कोहली
– फोटो : PTI


विशाखापत्तनम में कोहली का रिकॉर्ड शानदार

फैंस के उत्साह की बड़ी वजह कोहली का विशाखापत्तनम में धांसू रिकॉर्ड भी है। यहां खेले गए सात वनडे मैचों में उनका औसत 97.83 है। साथ ही उन्होंने यहां तीन शतक, एक बार 99 और एक बार 65 रन की पारी खेली है। ऐसा रिकॉर्ड फैंस को उम्मीद देता है कि शायद कोहली एक और धमाका करने वाले हैं और वह भी सीरीज के निर्णायक मुकाबले में।


5 of 6

विराट कोहली
– फोटो : PTI


सीरीज स्कोर 1-1, तीसरा मैच होगा निर्णायक

पहले वनडे में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से जीत हासिल की। इसलिए तीसरा मुकाबला सिर्फ मैच नहीं, बल्कि सीरीज का फैसला करने वाला एक बड़ा मुकाबला है और स्पॉटलाइट में सिर्फ एक नाम है- विराट कोहली।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version