Home Bihar News IND vs SA Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से...

IND vs SA Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

0
IND vs SA Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

10:07 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: भारत की बड़ी जीत

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद नियमित रूप से विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा छू सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 14, ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 और मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। दिलचस्प बात यह रही कि भारत के सभी गेंदबाजों को सफलताएं मिली। इस दौरान बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए और वह ऐसा करने वाले अर्शदीप के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज बने।

10:02 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका

अक्षर पटेल ने एनरिच नॉर्त्जे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 72 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं।

09:58 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिरे

बुमराह ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया। बुमराह ने केशव महाराज को आउट किया जो खाता खोले बिना आउट हुए।

09:54 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: बुमराह के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है और जसप्रीत बुमराह को भी सफलता मिली। बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका 100वां शिकार बने। ब्रेविस 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।

09:47 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

वरुण चक्रवर्ती ने मार्को यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया है। यानसेन भारत के लिए खतरा साबित हो सकते थे, लेकिन इससे पहले ही वरुण ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। यानसेन 12 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।

09:35 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

वरुण चक्रवर्ती ने डोनोवान फरेरा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। फरेरा सात गेंदों पर एक चौका की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।

09:29 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

हार्दिक पांड्या ने डेविड मिलर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। मिलर तीन गेंदें खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए।

09:22 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: अक्षर ने मार्करम को किया बोल्ड

अक्षर पटेल ने एडेन मार्करम को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह 40 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। मार्करम 14 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

09:09 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: अर्शदीप को दूसरी सफलता

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने स्टब्स को आउट किया जो नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

08:56 PM, 09-Dec-2025

IND vs SA T20 Live Score: भारत को पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डिकॉक खाता खोले बिना आउट हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version