Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsIndian Railways: दुर्ग, हरिद्वार के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, छपरा से आनंद...

Indian Railways: दुर्ग, हरिद्वार के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, छपरा से आनंद विहार के बीच रेलगाड़ी चलाने की घोषणा

उत्तर रेलवे के द्वारा दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग (08743/08744) एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन कुल दो फेरों में चलेगी। एक दिशा में दुर्ग से हरिद्वार और वापसी में हरिद्वार से दुर्ग तक चलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08743 दुर्ग से 9 नवंबर और 16 नवंबर को चलेगी। जबकि 08744 हरिद्वार से 10 नवंबर और 17 नवंबर को चलेगी। दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल सुबह 11 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, प्रयागराज, कानपुर, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली (नई दिल्ली), मुरादनगर, रुड़की होते हुए अगले दिन शाम 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वहीं, हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल रात 9 बजे हरिद्वार से चलेगी और रुड़की, दिल्ली, आगरा कैंट, ग्वालियर, प्रयागराज, बिलासपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह लगभग 11 बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे ताकि आम यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। इन विशेष रेल सेवा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी।

छपरा से आनंद विहार के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा

उत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05081 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 10 नवंबर को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 05082 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल 11 नवंबर को संचालित होगी। छपरा से चलने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं, आनंद विहार से छपरा के लिए विशेष ट्रेन (05082) 11 नवंबर को दोपहर एक बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में मसरख, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, रामकोला, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुरवल, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments