Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsIndore: राॅबर्ट वाड्रा बोले-देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए

Indore: राॅबर्ट वाड्रा बोले-देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति व उद्योगपति राॅबर्ड वाड्रा रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां से वे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए। विमानतल पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने उनका स्वागत किया। वाड्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे देश व परिवार की खुशहाली के लिए महाकाल के दर्शन करने के लिए आए है औरयह उनका धार्मिक दौरा है। राजनीति के मुद्दे पर वे बोले की देश में भेदभाव की राजनीति नहीं होना चाहिए।मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा को भारी बहुमतों से हराएगी।

राबर्ड वाड्रा शाम को दिल्ली से इंदौर विमानतल पर पहुंचे। वे अकेले ही आए थे और इंदौर से कार से उज्जैन पहुंचे। वाड्रा ने कहा कि यह उनका राजनीतिक नहीं धार्मिक दौरा है। उन्होंने स्थानीय नेतागणों से भी बात की और सीधे उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

पिछले साल भी आए थे मंदिर

राबर्ड वाड्रा पिछले साल नवंबर माह में उज्जैन आए थे। तब उन्होंने महाकाल लिखी टीशर्ट पहन रखी थी। महाकाल के दर्शन के बाद वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

इस बार की उनकी महाकाल यात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चाहते है कि गांधी-वाड्रा परिवार देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमे औरदेखे कि भाजपा सरकार ने किस तरह उनका सौदर्यीकरण किया है। सिर्फ चुनाव के समय मंदिर में दर्शन कर चुनावी हिन्दू बनने के बजाए यह परिवार हमेशा मंदिर जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments