Home Bihar News Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- भगवान करे कोई नैरेटिव में ना...

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- भगवान करे कोई नैरेटिव में ना फंसे…, अपना उदाहरण नहीं दे रहा

0
Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- भगवान करे कोई नैरेटिव में ना फंसे..., अपना उदाहरण नहीं दे रहा

राजधानी भोपाल में आरएसएस के अखिल भारतीय सहकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए और उन्होंने पुस्तक का विमोचन किया। धनखड़ ने कहा कि भगवान करें कोई नैरेटिव के चक्कर में ना फंस जाए, इस चक्रव्यूह में कोई फंस गया तो निकलना बड़ा मुश्किल है, हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि मैं अपना उदाहरण नहीं दे रहा हूं।

शुक्रवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्र का कॉन्सेप्ट बहुत सीमित कर दिया है। समय की वजह से मेरा पूरा गला खुल नहीं पाया। धनखड़ ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भविष्य निर्माण के लिए पुस्तकेंप्रेरणादायक हैं। आठ वर्षों में समय-समय पर लिखे गए लेखों का यह संग्रह है। एक बात यह पुस्तक निश्चित रूप से करती है वह है सोए हुए को जगा देती है।

ये भी पढ़ें-MP News:फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू

जागकर जो सोया है, उसे नहीं जगा सकते

उन्होंने आगे कहा कि मैंने विचार विमर्श के बाद तय किया है कि आगे मैं अंग्रेजी में अपना संबोधन करूंगा, क्योंकि जो समझना नहीं चाहते, हर हाल में धूमिल करना चाहते हैं। उनको मेरा मंतव्य पता नहीं लगेगा। मैं उनकी खास भाषा में बात नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत पुरानी बात है और बड़ी मुश्किल है। जो सोया हुआ है, उसे जगा सकते हैं पर, जो जागकर भी सोया हुआ है, उसे नहीं जगा सकते।

ये भी पढ़ें-MP News:पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे भोपाल, दिग्विजय बोले- कोई मंत्री लेने तक नहीं पहुंचा, दुर्भाग्यपूर्ण

फ्लाइट के चक्कर में कर्तव्य नहीं छोड़ सकता

कार्यक्रम के बीच धनखड़ को फ्लाइट का समय याद दिलाने पर उन्होंने कहा कि मैं फ्लाइट पकड़ने की चिंता में अपने कर्त्तव्य को नहीं छोड़ सकता। वहीं, कार्यक्रम में मनमोहन वैद्य ने कहा कि संघ के तृतीय वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बुलाया गया था। वह आरएसएस ज्वाइन नहीं करने वाले थे, सिर्फ संबोधन देने वाले थे। उनकाबेवजह विरोध देखकर मैंने लेखन की शुरुआत की।पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वृंदावन के श्रीआनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक संबोधन था।

ये भी पढ़ें-MP NEWS:भोपाल में आज पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित

भाजपा की नीति यूज एंड थ्रो की : दिग्विजय

धनखड़ के भोपाल पहुंचने पर भी सियासत तेज हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार या भाजपा के किसी नेता के नहीं पहुंचने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए वही प्रमुख होता है, जो उनके काम आए। भाजपा की नीति यूज एंड थ्रो की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version