Home Bihar News Junior Hockey WC: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार अंदाज में शुरू...

Junior Hockey WC: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार अंदाज में शुरू किया अभियान, चिली को एकतरफा अंदाज में दी मात

0
Junior Hockey WC: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार अंदाज में शुरू किया अभियान, चिली को एकतरफा अंदाज में दी मात

भारतीय पुरुष टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। भारत ने चिली को शुक्रवार को 7-0 से हराया। भारत के लिए रोशन खुजुर और दिलराज सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया। रोशन ने 16वें और 21वें मिनट में दो मैदानी गोल किए, जबकि दिलराज ने 25वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इनके अलावा अजीत यादव ने 35वें, अनमोल एक्का ने 48वें और कप्तान रोहित ने 60वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे।

Trending Videos

भारत का अब ओमान से होगा सामना

भारतीय टीम का जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल बी का अगला मुकाबला शनिवार को ओमान से होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी चेन्नई और मदुरै कर रहे हैं जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई है। फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा।

जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

गत चैंपियन जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। सात बार के चैंपियन जर्मनी की ओर से जस्टस वारवेग ने 19वें और 56वें मिनट में मैदानी गोल दागे, जबकि बेन हैशबैक (43वें मिनट) और पॉल ग्लेंडर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक-एक गोल किया। पूल ए के पहले मैच में आयरलैंड ने कड़े मुकाबले में कनाडा को 4-3 से हराया। पूल डी के एकतरफा मुकाबलों में स्पेन ने मिस्र को 8-0 से हराया जबकि बेल्जियम ने नामीबिया को 12-1 से रौंद दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version