Home Bihar News Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को...

Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

0
Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने पिता के किडनी डोनेशन को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने संजय यादव और उनसे जुड़े लोगों को चुनौती दी है कि एक बोतल रक्तदान में जिनका खून सूख जाता है, वह किडनी दान पर उपदेश दे रहे हैं।

लालू के नाम पर किडनी दान करनी चाहिए

रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें झूठी हमदर्दी जताने के बजाय हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे गिन रहे उन लाखों-करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उन्हें अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर किडनी दान करनी चाहिए।

हरियाणवी भक्त मुझे गालियां दे रहे

उन्होंने कहा कि पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत ठहराने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें। ज़रूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वे करें जो बेटी की किडनी को ‘गंदा’ बताते हैं। फिर हरियाणवी महापुरुष करें, चाटुकार पत्रकार करें और वे हरियाणवी भक्त ट्रोलर्स करें, जो मुझे गाली देने से नहीं थकते। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वे किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

तेज प्रताप ने कहा-संजय यादव सहित अन्य पर दर्ज हो प्राथमिकी

रोहिणी आचार्य के साथ किए गएदुर्व्यवहार पर तेज प्रताप ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंनेसरकार से यह मांग की है कि अगर किसी ने उनकी बहन रोहिणी आचार्य, उनकी माँ राबड़ी देवी या पिता लालू प्रसाद यादव के साथ दुर्व्यवहार किया है, धक्का दिया है, गालियां दी हैं, या मानसिक/शारीरिक उत्पीड़न किया है, तो संजय यादव, रमीज़ नेमत खान और प्रीतम यादव जैसे लोगों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि रोहिणी दीदी के साथ जो कुछ हुआ है, उससे वह हिल गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version