Home Bihar News MEA: ‘घरेलू सियासी संकट से ध्यान हटाने की कोशिश..’, भारत ने पाकिस्तान...

MEA: ‘घरेलू सियासी संकट से ध्यान हटाने की कोशिश..’, भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सख्ती से किया खारिज

0
MEA: 'घरेलू सियासी संकट से ध्यान हटाने की कोशिश..', भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सख्ती से किया खारिज

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को सख्ती से खारिज किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत उन झूठे और बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है, जो पाकिस्तानी नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से जनता को गुमराह करने के लिए लगाए हैं।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह एक पुरानी चाल है, जिसके तहत वह भारत के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपने देश में सेना से प्रेरित सांविधानिक अस्थिरता और सत्ता हथियाने की कोशिशों से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है। जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस हकीकत से भलीभांति परिचित है और पाकिस्तान की इन ध्यान-भटकाने की कोशिशों से गुमराह नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:सीडीएस बोले- जब संघर्ष हो…तो हमारे पास तकनीकी श्रेष्ठता होनी चाहिए ताकि हम जीत भी सकें

इस्लामाबाद जिला अदालत के पास हुए आत्मघाती कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हुए। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नेताओं के बयानों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह इस्लामाबाद की ओर से अपनी घरेलू राजनीतिक और सांविधानिक संकट से ध्यान हटाने का प्रयास है। इस घटना के ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में भी 12 लोगों की मौत हुई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version