Home Bihar News Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत...

Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला

0
Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला

मोकामा सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दोपहर में दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। गुस्साए लोगों ने ‘अनंत सिंह को फांसी दो’ के नारे लगाए। मृत गुलाबचंद के परिजनों का कहना है कि सब लोगों ने देखा कि किस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से अपील है वह जल्द से जल्द अनंत सिंह को गिरफ्तार करे।

गुस्साए लोगों ने पंडारक में दुकानें खुलने नहीं दी

इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पंडारक में सुबह से ही मृत दुलारचंद की हत्या से गुस्साए लोगों ने एक भी दुकानें नहीं खुलने नहीं दी। इधर, राजद प्रत्याशी पत्नी वीणा देवी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली। उन्होंने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

पंडारक में हवाई फायरिंग की बात को पुलिस ने कहा अफवाह

इसबीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग गाड़ी के काफिले के पीछे भाग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मृत दुलारचंद के समर्थकों आक्रोशित हो गए और अनंत सिंह के समर्थकों को खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने जमकर रोड़ेबाजी की है। इसमें कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। गुस्साए लोगों ने बंद दुकानों की शटर, कुछ गाड़ियों पर भी पथराव किया। इतना नहीं कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस गोलीबारी की बात को अफवाह बता रही है। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान ने मोर्चा संभाल लिया है। पटना पुलिस का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। हत्या के बाद अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है।

अनंत सिंह बोले- यह सब सूरजभान सिंह की साजिश है

बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के लिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इधर, अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version