Home Bihar News Murmu Ongala Visit: ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत के...

Murmu Ongala Visit: ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली यात्रा

0
Murmu Ongala Visit: ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली यात्रा

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजकीय दौरे पर शनिवार रात अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है।राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह ऐतिहासिक दौरा भारत की अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू को अंगोला आने का निमंत्रण वहां के राष्ट्रपतिजोआओ लौरेंको ने दिया था।

विदेश मंत्रालय के सचिव ने क्या बोला?

वहीं मामले में विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने बताया कि यह दौरा भारत के बढ़ते फोकस को दर्शाता है, जिसमें अफ्रीका के देशों के साथ राजनीतिक, आर्थिक, विकास और सांस्कृतिक क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना शामिल है। इस दौरान ‘प्रोजेक्ट चीता’के तहत बोत्सवाना से चीता लाने पर भी चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें:-Pakistan: कराची में खतरनाक स्मॉग से बढ़ा स्वास्थ्य संकट, बच्चों में निमोनिया-सांस की बीमारियों के मामले बढ़े

अंगोला में क्या है मुर्मू का कार्यक्रम?

अंगोला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले अपने समकक्ष जोआओ लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके बादअंगोला की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने के समारोह में शामिल होंगी और फिरअंगोला संसद को संबोधित करेंगी और वहां के भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगी।

इसके बादबोत्सवाना दौरे पर जाएंगी मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू इसके बाद 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना जाएंगी। वहां वे राष्ट्रपति डुमा गिडियन बोको से मिलेंगी और व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और जन-से-जन संबंधों पर बातचीत करेंगी। वे बोत्सवाना की संसद को संबोधित करेंगी और सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों में काफी मजबूती आई है। इस दौरे से इन रिश्तों को और रणनीतिक और जन-केंद्रित दिशा में आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:-Bangladesh: आवामी लीग के ‘ढाका लॉकडाउन’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कड़ी, राजधानी में 7,000 जवानों की बड़ी ड्रिल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version