Thursday, February 12, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsNational Constitution Day: राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह आज; राष्ट्रपति करेंगी अध्यक्षता, पीएम...

National Constitution Day: राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह आज; राष्ट्रपति करेंगी अध्यक्षता, पीएम भी होंगे शामिल

संविधान दिवस, 2025के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समारोह आज बुधवार, 26नवंबर, 2025को सुबह 11 बजेसंविधानसदन के केंद्रीय कक्षमें आयोजित किया जाएगा।यह मौका भारत द्वारा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि का प्रतीक है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससमारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर परउपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,लोकसभा अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगे,जिसके बादराष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।

यह भी पढ़ें – Supreme Court: ‘हिरासत में हिंसा और मौत सिस्टम पर धब्बा’, शीर्ष कोर्ट की सख्त टिप्पणी- देश नहीं करेगा बर्दाश्त

संविधान दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में,सेंट्रल हॉल समारोह के दौरानडिजिटल मोड में कई विमोचन की योजना बनाई गई है।

  • विधायी विभाग की तरफ से तैयारनौ भाषाओं – मलयालम,मराठी,नेपाली,पंजाबी,बोडो,कश्मीरी,तेलुगु,ओडिया और असमिया – में भारत के संविधान का लोकार्पण ।
  • संस्कृति मंत्रालय की तरफ से तैयारस्मारक पुस्तिका ‘भारतकेसंविधानसेकलाऔरकैलीग्राफी‘ (हिन्दी संस्करण) का विमोचन।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की तरफ से संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी शामिल होगा।

देश भर में, सभी केंद्रीय मंत्रालय/विभाग, उनके अधीनस्थ और संबद्ध कार्यालय, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारें और स्थानीय निकाय इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आम नागरिक कई माध्यमों से इसमें भाग लेंगे:

  • मायजीओवी.इन और संविधान75.कॉम पर प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन
  • प्रमाणपत्र सृजन और सोशल मीडिया साझाकरण में भागीदारी
  • ‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’ पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज और ब्लॉग/निबंध प्रतियोगिताएं
  • सम्मेलन, सेमिनार, वाद-विवाद, लघु फिल्में, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर/पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं, तथा पंचायत से संसद स्तर तक संविधान-विषयक अन्य गतिविधियां।

इस प्रकार, संविधान दिवस, 2025 को देश के हर कोने में और विश्व में रहने वाले भारतीयों द्वारा संवैधानिक मूल्यों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Supreme Court: ePoS टेंडर रद्द करने पर हाई कोर्ट का आदेश निरस्त, अदालत ने हिमाचल सरकार का फैसला ठहराया सही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ने का नेतृत्व करेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान यादगार पुस्तिका ‘भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी’ भी जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments