Home Bihar News Nepal Elections: चुनाव से पहले भारत-नेपाल के बीच बातचीत, राजदूत श्रीवास्तव ने...

Nepal Elections: चुनाव से पहले भारत-नेपाल के बीच बातचीत, राजदूत श्रीवास्तव ने गृहमंत्री आर्यल से की मुलाकात

0
Nepal Elections: चुनाव से पहले भारत-नेपाल के बीच बातचीत, राजदूत श्रीवास्तव ने गृहमंत्री आर्यल से की मुलाकात

नेपाल में अगले साल मार्च में होने वाले आम चुनाव से पहले नेपाल की राजनीति में गर्माहट तेज हो गई है। हाल में हुए संघर्ष के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की समेत सभी छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच इस चुनाव को लेकररविवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल से मुलाकात की। यह बैठक काठमांडू स्थित गृह मंत्रालय में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच शांति, सुरक्षा और सीमाई सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बातचीत के बाद मिली जानकारी के अनुसारगृहमंत्री आर्यल ने राजदूत श्रीवास्तव को बताया कि सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भ्रष्टाचार खत्म करना और सुशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 मार्च 2026 को तय तारीख पर चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:-US: ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी, डायरेक्टर जनरल और न्यूज हेड ने दिया इस्तीफा

आर्यल ने भारत की भूमिका का किया जिक्र

इस दौरान नेपाल के गृह मंत्री आर्यल ने इस चुनाव में भारत के भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा किभारत की भूमिका सीमा सुरक्षा प्रबंधन में अहम है, खासकर चुनाव से पहले और उसके दौरान, क्योंकि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है।

राजदूत श्रीवास्तव ने भी दी प्रतिक्रिया

ऐसे में नेपाली गृहमत्री की बातों को सुनने के बाद भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी।श्रीवास्तव ने नेपाली गृहमंत्री से विश्वास जताया कि 5 मार्च 2026 को प्रतिनिधि सभा का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंध लगातार आगे बढ़ते रहेंगे, और भारत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:-US: ‘टैरिफ के विरोधी मूर्ख’, ट्रंप बोले- टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश; सभी नागरिक को मिलेगा $2,000

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version