Monday, December 22, 2025
No menu items!
.
HomeBihar NewsNitin Navin : नितिन नवीन ही होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! बिहार...

Nitin Navin : नितिन नवीन ही होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देते हुआ साफ

भारतीय जनता पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत का पालन करते हुए बिहार के कद्दावर नेता नितिन नवीन ने तत्काल प्रभाव से राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। नितिन नवीन, नीतीश सरकार में दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे उन्होंने अब छोड़ दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपाइस्तीफा

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन नवीन जल्द ही मंत्री पद छोड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नई राष्ट्रीय भूमिका के लिए पूरा समय देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा किपार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए पूरी तरह समर्पित हूं। अब मेरी प्राथमिकता राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति-एक पद’ पार्टी की परंपरा है, जिसका पालन करना मेरा कर्तव्य है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?

….इसलिए अब नितिन नवीन ही बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नवीन,बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ-साथबिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी संभल रहे थे। बिहार सरकार में उनके पास पथ निर्माण विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय था। इन दोनों विभागों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होती रही है। खासकर पथ निर्माण में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी थी। उनके इस्तीफे से अब इन विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या मंत्रिमंडल के किसी अन्य सदस्य को सौंपी जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत है, और जब नितिन नवीन ने एक साथपथ निर्माण विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग विभाग छोड़ दिया, तब इसका मतलब स्पष्ट है कि अब नितिन नवीन हीभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments