Home Bihar News Punjab: सांसद अमृतपाल की मां को कनाडा जाने से रोका, दिल्ली से...

Punjab: सांसद अमृतपाल की मां को कनाडा जाने से रोका, दिल्ली से थी फ्लाइट, बलविंदर कौर को मिला 10 साल का वीजा

0
Punjab: सांसद अमृतपाल की मां को कनाडा जाने से रोका, दिल्ली से थी फ्लाइट, बलविंदर कौर को मिला 10 साल का वीजा

खालिस्तान समर्थक व पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को विदेश यात्रा से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। बलविंदर दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कनाडा जाना चाहती थी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उन्हें रोक लिया।

देशी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे व डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना होने वाली थी। उनकी बेटी ने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में बलविंदर कौर कनाडा में बेटी और दोहते से मिलने जा रही थी।

अमृतसर देहात पुलिस की तरफ से बलविंदर कौर के खिलाफ एलओसी जारी करवा रखी थी। वह शुक्रवार की दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। उनके पति तरसेम सिंह ट्रेन से अपने बेटे अमृतपाल सिंह से मिलने के लिए डिब्रूगढ़ जेल के लिए निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की बहन पिछले कई वर्षों से कनाडा में रह रही है। कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर बेटी से मिलने के लिए कनाडा जाने वाली थी। बलविंदर कौर को 10 साल का वीजा मिला हुआ है। इस कारण वह शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई। लेकिन चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे बताया कि उसके खिलाफ एलओसी जारी की गई है। इसलिए वह देश से बाहर नहीं जा सकती। बलविंदर कौर ने बताया कि उनके खिलाफ किसी तरह का कोई पुलिस केस दर्ज नहीं है। इसलिए उनके खिलाफ उन्हें रोकना गलत है।

इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर और पिता तरसेम सिंह को भी एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है। अमृतपाल सिंह वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उस पर देश विरोधी गतिविधियां और देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप है। जेल में रहते हुए उसने चुनाव लड़ा और सांसद बना था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version