Home Bihar News Smriti-Palash: छह साल की मोहब्बत शादी तक पहुंची, पर अधूरी रह गई...

Smriti-Palash: छह साल की मोहब्बत शादी तक पहुंची, पर अधूरी रह गई दास्तां; सगाई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

0
Smriti-Palash: छह साल की मोहब्बत शादी तक पहुंची, पर अधूरी रह गई दास्तां; सगाई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?


शादी के कार्ड बंट चुके थे…मेहमान आ चुके थे, रस्में जारी थीं..तभी खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबियत अचानक खराब होने के बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। अटकलों का बाजार गर्म हुआ…सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पलाश पर मंधाना को धोखा देने के आरोप लगाए, लेकिन दोनों की तरफ से किसी ने सफाई नहीं दी। इस बीच रविवार (7 दिसंबर) को दोनों ने शादी टूटने का एलान कर दिया। हम यहां दोनों की अधूरी दास्तां पर विस्तार से चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं…




Trending Videos

2 of 10

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल
– फोटो : palash muchchal (instagram)


कैसे करीब आए मंधाना और पलाश?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात मुंबई के निजी समारोह में हुई थी। पलाश ने उस शाम एक अनरिलीज्ड गाना गुनगुनाया था, जिसे सुनकर स्मृति प्रभावित हो गईं थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। खबरों के अनुसार, 2019 में पलाश ने अपनी बहन और गायक पलक मुछाल के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था। 2024 में मंधाना ने एक पोस्ट के जरिये अपने रिश्ते पर मुहर लगाई।

ये भी पढ़ें:Smriti-Palash: आखिर टूट ही गया स्मृति-पलाश का रिश्ता, दोनों ने एक ही समय पोस्ट कर शादी रद्द करने का किया एलान


3 of 10

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल
– फोटो : palash muchchal (instagram)


पलाश के हाथ पर स्मृति के नाम का टैटू

पलाश ने भारत की महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके हाथ पर बना एक खास टैटू प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा था। उनके हाथ पर SM18 का टैटू बना हुआ है, जो स्मृति के नाम और उनकी जर्सी नंबर का संकेत है।


4 of 10

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल
– फोटो : palash muchchal (instagram)


शादी से पहले पलाश ने दिया मंधाना को स्पेशल सरप्राइज

शादी से पहले पलाश मुछाल ने मंधाना को खास सरप्राइज दिया था। म्यूजिक कंपोजर ने महिला विश्व कप के फाइनल के वेन्यू डीवाई पाटिल स्टेडियम ले जाकर भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधना को शादी से पहले प्रपोज किया। इसका वीडियो भी पलाश ने सोशल मीडिया पर साझा किया। पलाश ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें दिख रहा है कि वह मंधाना की आंख में पट्टी बांधकर डीवाई पाटिल स्टेडियम लाए और उन्होंने पिच पर आकर उनकी आंखों से पट्टी हटाई। पलाश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘उसने हां कह दिया है।’ मंधाना की आंख से जब पट्टी हटी तो उन्होंने देखा कि पलाश घुटने पर बैठे हुए हैं और उन्होंने प्रपोज कर रहे हैं। मंधाना के चेहरे पर इस सरप्राइज की खुशी साफ देखने मिली और उन्होंने पलाश का प्रपोजल स्वीकार किया। इसके कुछ देर बाद पलाश और मंधाना के दोस्त भी पिच पर पहुंचे और सबने मिलकर इस पल का आनंद उठाया।


5 of 10

स्मृति मंधाना की शादी की रस्में
– फोटो : Smriti _Jemi_pedia (instagram)


जोरों पर थीं शादी की तैयारियां

मंधाना और पलाश की शादी की तैयारियां जोरों पर थी और इसकी काफी चर्चा हुई थी। दोनों की हल्दी सेरेमनी 21 नवंबर को हुई थी। हल्दी फंक्शन का पूरा माहौल जबरदस्त येलो थीम में ढला हुआ था। स्मृति के साथ शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, राधा यादव और जेमिमा जैसी साथी खिलाड़ी भी मौजूद थीं। हल्दी सेरेमनी के अगले दिन यानी 22 नवंबर को स्मृति और पलाश की मेहंदी सेरेमनी हुई। सबकुछ सही चल रहा था और 23 नवंबर को सांगली में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। शादी के लिए भारतीय महिला टीम के सदस्य सहित अन्य वीआईपी लोग पहुंच गए थे। लेकिन 23 नवंबर की शाम अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता बीमार हो गए हैं जिस कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version