Home Bihar News Sonia Gandhi: पत्रकारों ने सोनिया गांधी से पूछा जन्मदिन पर उनका संदेश,...

Sonia Gandhi: पत्रकारों ने सोनिया गांधी से पूछा जन्मदिन पर उनका संदेश, जानिए जवाब में क्या बोलीं वरिष्ठ नेता

0
Sonia Gandhi: पत्रकारों ने सोनिया गांधी से पूछा जन्मदिन पर उनका संदेश, जानिए जवाब में क्या बोलीं वरिष्ठ नेता

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर देश के लिए एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावी संदेश दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश को कुछ कहना चाहेंगी, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे वंदे मातरम।

उनका यह छोटा सा जवाब तुरंत सुर्खियों में आ गया, खासकर इसलिए क्योंकि संसद में वंदे मातरम को लेकर इन दिनों राजनीतिक बहस तेज है। सोनिया गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राष्ट्रीय गीत पर चर्चा के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

सोनिया गांधी केजन्मदिन पर जश्न, INDIA गठबंधन नेताओं ने दी बधाई

संसद परिसर में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका अभिवादन किया। नेताओं ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। तस्वीरों में अखिलेश यादव,प्रियंका गांधी, राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने भी दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा “कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन, सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। पिछड़े लोगों के अधिकारों की पक्की समर्थक, वह हमेशा से ही एक मिसाल रही हैं, उन्होंने हर चुनौती का सामना हिम्मत, ताकत, त्याग और बिना किसी स्वार्थ के समर्पण के साथ किया है।”

एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने लिखा, “पिछले 3 दशकों में, सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका प्रेरणा देने वाली रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में यूपीए अध्यक्ष के तौर पर, उन्होंने एक वेलफेयर एजेंडा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे भारत का सोशल सिक्योरिटी नेट बढ़ा और एक दशक के अंदर 23 करोड़ से ज़्यादा भारतीय गरीबी से बाहर निकले।”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनका जीवन त्याग, एक निस्वार्थ सार्वजनिक यात्रा और सेक्युलरिज़्म और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के पक्के इरादे को दिखाता है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version