Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsSpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग;...

SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

{“_id”:”6910f2d86098224b6f0c17e7″,”slug”:”spicejet-flight-experiences-engine-malfunctio-makes-emergency-landing-in-kolkata-all-passengers-safe-2025-11-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शुभम कुमार

Updated Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST

मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 में उड़ान के दौरान इंजन फेल होने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।


विमान
– फोटो : एएनआई



विस्तार


विमान की कंपनी स्पाइसजेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहतमुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 को उस समय आपात स्थिति (इमरजेंसी) में लैंड कराना पड़ा जब विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

Trending Videos

फ्लाइट ने रविवार देर रात आपात स्थिति घोषित की थी। अधिकारियों ने बताया कि विमान को सुरक्षित लैंड कराने के बाद रात 11:38 बजे (23:38) पर फुल इमरजेंसी हटा ली गई। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:-Delhi AQI Protest: ‘अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों?’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, उठाया साफ हवा का मुद्दा

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तेज हुई थी तैयारी

वहीं दूसरी ओरघटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन फेल होने की वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:-Assam: कैबिनेट ने दी बहुविवाह पर प्रतिबंध के प्रस्ताव वाले विधेयक को मंजूरी, जानें क्या प्रावधान-कब होगा पेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments