Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsTelangana: ‘हिम्मत है तो ओवैसी से मंदिर में आरती कराओ’; केंद्रीय मंत्री...

Telangana: ‘हिम्मत है तो ओवैसी से मंदिर में आरती कराओ’; केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का रेवंत रेड्डी पर हमला

तेलंगाना में जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता सिर्फ वोट पाने के लिए टोपी पहन रहे हैं, जबकि उन्होंने कभी भी हिंदू मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं की।

‘हिम्मत है तो ओवैसी से मंदिर में आरती कराओ’

केंद्रीय मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा अगर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी में हिम्मत है, तो वे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भाग्यलक्ष्मी मंदिर में आरती करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी भाइयों (अकबरुद्दीन और असदुद्दीन) ने कभी मंदिर जाकर नारियल नहीं फोड़ा या पूजा नहीं की। लेकिन कांग्रेस नेता उनके वोट के लालच में सिर पर टोपी पहन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-Temperature: ‘2025 दुनिया का दूसरा या तीसरा सबसे गर्म साल, बढ़ते तापमान से पर्यावरण को खतरा..’, WMO की रिपोर्ट

रेवंत रेड्डी ने पाकिस्तान से 40,000 बुर्के मंगवाए

भाजपा नेता ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को बुर्का पहने महिलाओं की पहचान की जांच करनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस फर्जी वोट डलवाने की कोशिश कर रही है। संजय कुमार ने कहा रेवंत रेड्डी ने पाकिस्तान से 40,000 बुर्के मंगवाए हैं ताकि फर्जी वोट डलवाए जा सकें। लेकिन यहां की मुस्लिम महिलाएं हमारी बेटियां हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई मानती हैं।

ये भी पढ़ें:-Assam: कल आएंगी निर्मला सीतारमण, नौ को आएंगे राजनाथ सिंह; पीएम मोदी व अमित शाह के दौरे की भी तैयारी

ओवैसी देख रहे भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस या बीआरएस के उम्मीदवार जीतते हैं तो हिंदुओं को गणेश चतुर्थी, दशहरा या हनुमान जयंती जैसे त्योहार मनाने की आजादी नहीं रहेगी। संजय कुमार ने कहा ओवैसी 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना देख रहा है और कांग्रेस व बीआरएस उसके साथ साजिश में शामिल हैं। लेकिन हम यह सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीआरएस नेता केटी रामाराव अपने पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) को फिर से मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments