Home Bihar News Tension: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर-लड़ाकू विमान क्रैश; USS...

Tension: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर-लड़ाकू विमान क्रैश; USS निमित्ज से उड़ान भरने के बाद हुए हादसे का शिकार

0
Tension: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर-लड़ाकू विमान क्रैश; USS निमित्ज से उड़ान भरने के बाद हुए हादसे का शिकार

दक्षिण चीन सागर में रविवार को दो बड़े हादसे हुए। यहां अलग-अलग घटनाओं में अमेरिका की नौसेना का हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हालांकि, इन दोनों ही एयरक्राफ्ट के पायलट और क्रू को सुरक्षित निकाल लिया गया। अमेरिकी नौसेना के प्रशांत बेड़े की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों घटनाओं को लेकर जांच बिठा दी गई है।

अमेरिकी नौसेना ने सोशल मीडया पर एक बयान जारी कर बताया कि रविवार दोपहर को नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज से रूटीन अभियान के लिए निकला एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2.45 बजे हुआ। राहत-बचाव अभियान के दौरान सभी तीन क्रू सदस्यों को निकाल लिया गया। नौसेना के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का संचालन मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वॉड्रन की बैटल कैट्स टीम कर रही थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version