Home Bihar News UK: टैक्स बढ़ने के डर से अरबपतियों के देश छोड़ने पर मंत्री...

UK: टैक्स बढ़ने के डर से अरबपतियों के देश छोड़ने पर मंत्री चिंतित, लक्ष्मी मित्तल को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

0
UK: टैक्स बढ़ने के डर से अरबपतियों के देश छोड़ने पर मंत्री चिंतित, लक्ष्मी मित्तल को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री पीटर काइल ने स्वीकार किया है कि लेबर पार्टी की सरकार की ओर से कर (टैक्स) बढ़ाए जाने की चिंताओं के कारण देश के कुछ बेहद अमीर लोगों के देश छोड़ने की खबरों से उन्हें चिंता है। इनमें भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल भी शामिल हैं।

सोमवार को स्काई न्यूज से बात करते हुए काइल ने उस रिपोर्ट पर अपनी चिंता जताई, जिसमें बताया गया था कि मित्तल अपनी टैक्स रेसिडेंसी स्विट्जरलैंड शिफ्ट कर रहे और ब्रिटेन में बढ़ते टैक्स बोझ के कारण दुबई जाने की योजना बना रहे हैं। वित्त मंत्री रैचल रीव्स के बजट से ठीक पहले यह खबर आई है, जिसमें ब्रिटेन के 2 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय घाटे को भरने के लिए और टैक्स लगाए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:शीर्ष हिजबुल्ला कमांडर हैथम के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, इस्राइली सेना के हमले में हुई थी मौत

मंत्री काइल ने कहा, जब भी कोई व्यक्ति यह महसूस करता है कि उसे सफल होने के लिए ब्रिटेन छोड़ना होगा, तो मुझे चिंता होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि लेबर सरकार की टैक्स नीति और नॉन-डॉम टैक्स प्रणाली को खत्म करने के कारण कुछ अमीर लोग देश छोड़ रहे हैं। नॉन-डॉम नियमों के तहत विदेशी नागरिकों को ब्रिटेन में कम टैक्स देना पड़ता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मित्तल विशेष रूप से ब्रिटेन के विरासत टैक्स से चिंतित थे, जो दुबई या स्विट्जरलैंड में नहीं लगता। काइल ने माना कि कुछ लोग जा रहे हैं। साथ ही जोर दिया कि कई लोग ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के उत्साह के कारण देश में आ भी रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version