Home Bihar News UP: अगड़ा-पिछड़ा गठजोड़ से ही सात बार सांसद बने पंकज चौधरी, अपना...

UP: अगड़ा-पिछड़ा गठजोड़ से ही सात बार सांसद बने पंकज चौधरी, अपना दल और अन्य सहयोगियों से छिन सकते हैं ये वोटर

0
UP: अगड़ा-पिछड़ा गठजोड़ से ही सात बार सांसद बने पंकज चौधरी, अपना दल और अन्य सहयोगियों से छिन सकते हैं ये वोटर

{“_id”:”693d38e5eb62dfd5ad0433cc”,”slug”:”pankaj-chaudhary-political-career-how-obc-alliance-made-him-seven-time-mp-strong-contender-up-bjp-president-2025-12-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अगड़ा-पिछड़ा गठजोड़ से ही सात बार सांसद बने पंकज चौधरी, अपना दल और अन्य सहयोगियों से छिन सकते हैं ये वोटर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Pankaj Chaudhary
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Trending Videos

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी इनको प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी को पिछडे़ समाज में इनकी मजबूत पकड़ होने का फायदा मिल सकता है। परंपरागत मत सहेजने के साथ पीडीए कमजोर करने का दांव पार्टी ने खेला है। अब तक गुण गणित के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

गोरखपुर के घंटाघर हरबंश गली स्थित घर में 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरी ने एमपी इंटर कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण किया। औद्योगिक घराने में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति में कदम रखा और नगर निगम गोरखपुर में पार्षद बने और डिप्टी मेयर बने।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version