Home Bihar News Uttarakhand@25: रजत जयंती पर मोदी खींच गए स्वर्णिम उत्तराखंड की लकीर, भविष्य...

Uttarakhand@25: रजत जयंती पर मोदी खींच गए स्वर्णिम उत्तराखंड की लकीर, भविष्य में विकास का रोडमैप बताया

0
Uttarakhand@25: रजत जयंती पर मोदी खींच गए स्वर्णिम उत्तराखंड की लकीर, भविष्य में विकास का रोडमैप बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत जयंती समारोह में 25 वर्षों में राज्य की प्रगति यात्रा का उल्लेख करने के साथ ही आने वाले वर्षों में भी सफलताओं के नए सोपानों को छूने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने राज्य किन क्षेत्रों में और बेहतर कर सकता है, उसको बताने के साथ छिपी हुई संभावनाओं वाले क्षेत्रों को विस्तार देने की बात कह कर नए विकल्पों की तरफ बढ़ने का भी संदेश दिया।

Trending Videos

भविष्य की खेती और हार्टीकल्चर सेक्टर की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में खेती को लेकर भी दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि ब्ल्यू बेरी, कीवी, हर्बल और मेडिसनल प्लांट भविष्य की खेती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फलों के उत्पादन में काफी प्रगति की है। पर्वतीय जिलों में हार्टीकल्चर सेक्टर बनाने पर फोकस करना चाहिए।

Uttarakhand@25:पीएम मोदी ने यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल

वाइब्रेट विलेज को पर्यटन केंद्र बनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांत पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर पहले एक साल में दो हजार से कम लोग पहुंचे थे, अब यह संख्या तीस हजार अधिक हो गई है। 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन हुआ है। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में ही वाइब्रेंट विलेज को एक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version