Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
.
HomeBihar NewsWPL Mega Auction: सभी पांच टीम का संयोजन कैसा, किसके पास कितने हरफनमौला;...

WPL Mega Auction: सभी पांच टीम का संयोजन कैसा, किसके पास कितने हरफनमौला; बैटिंग-गेंदबाजी में किसका पलड़ा भारी?

यूपी वॉरियर्स:दीप्ति शर्मा, लैनिंग और एक्सलस्टोन के साथ सबसे संतुलित टीम

यूपी वॉरियर्स ने मेगा नीलामी में सबसे आक्रामक और स्पष्ट रणनीति के साथ आगे बढ़ते हुए कई बड़े फैसले लिए। टीम ने पहले ही राउंड में यह साफ कर दिया कि वे दीप्ति शर्मा को किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे। दीप्ति पर कई टीमों ने बोली लगाई, लेकिन अंत में यूपी ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3.20 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखा। यह न सिर्फ नीलामी की सबसे महंगी बोली थी, बल्कि यह इस बात का भी संकेत था कि फ्रेंचाइजी उनके ऑलराउंड कौशल पर कितना भरोसा करती है। दीप्ति हाल ही में 2025 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं, जहां उन्होंने 215 रन और 22 विकेट लेकर भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यूपी ने नीलामी में एक और बड़ा धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान मेग लैनिंग को 1.90 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। लैनिंग पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स को लगातार फाइनल में ले जाने का अनुभव रखती हैं, ऐसे में यूपी वॉरियर्स को अब एक मजबूत नेतृत्व का विकल्प भी मिल गया है। इसके अलावा टीम ने अपना दूसरा आरटीएम इस्तेमाल करते हुए दुनिया की नंबर-1 टी20 स्पिनर सोफी एक्सलस्टोन को भी वापस बुलाया, जबकि भारत की युवा पेसर क्रांति गौड़ को भी आरटीएम से ही टीम में शामिल रखा गया। इसके बाद यूपी ने स्क्वॉड को बैलेंस करने के लिए फोबी लिचफील्ड, शिखा पांडे, क्लोई ट्रायन, अचा सोभाना, प्रतिका रावल और अन्य युवा खिलाड़ियों को जोड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और WPL की सबसे चमकदार चेहरों में से एक एलिसा हीली अनसोल्ड रह गईं।

यूपी वॉरियर्स

आशा शोभना, क्लो ट्रॉयन, डिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, जी. त्रिशा, हरलीन दियोल, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, श्वेता सेहरावत, सिमरन शेख, सोफी एक्सलस्टोन, सुमन मीणा, तारा नॉरिस।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments