Home Bihar News Bihar BTSC Vacancy: बिहार में निकलीं 4654 नौकरियां, अक्तूबर में इस तारीख...

Bihar BTSC Vacancy: बिहार में निकलीं 4654 नौकरियां, अक्तूबर में इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, देखें रिक्तियां

0
Bihar BTSC Vacancy: बिहार में निकलीं 4654 नौकरियां, अक्तूबर में इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, देखें रिक्तियां



Bihar BTSC Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2025 में 4654 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए किया जाएगा, जिनमें जूनियर इंजीनियर (Junior Engineers), होस्टल मैनेजर (Hostel Manager), कार्य निरीक्षक (Work Inspector), और दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (Dental Health Specialist) शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।




2 of 5

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik


BTSC JE Recruitment 2025: 2747 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में जूनियर इंजीनियरों के 2747 रिक्त पदों के लिए BTSC JE भर्ती अधिसूचना 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 2747 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें सिविल विभाग के लिए 2591, मैकेनिकल विभाग के लिए 70, और इलेक्ट्रिकल विभाग के लिए 86 रिक्तियां शामिल हैं।

बीटीएससी जेई के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.inपर 15 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगे, और उम्मीदवारों को अपने आवेदन 15 नवंबर 2025 तक जमा करने होंगे।

BTSC JE (Electrical) Notification 2025

BTSC JE (Mechanical) Notification 2025

BTSC JE (Civil) Notification 2025


3 of 5

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik


BTSC Work Inspector Recruitment 2025: कार्य निरीक्षक के 1,114 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,114 कार्य निरीक्षक (कार्य सहायक) पदों पर भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी की है। फिलहाल केवल रिक्तियों की कुल संख्या और पंजीकरण तिथियां घोषित की गई हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

देखें आधिकारिक अधिसूचना


4 of 5

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik


BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: छात्रावास प्रबंधक की 91 नौकरियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) के 91 पदों पर भर्ती के संबंध में संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। बीटीएससी छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2025 से www.btsc.bihar.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन 10 नवंबर 2025 से पहले जमा करना होगा।

देखें आधिकारिक अधिसूचना


5 of 5

AIIMS Vacancy 2024
– फोटो : freepik


BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के 702 पद

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग, पटना ने दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के पदों पर भी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 अक्तूबर से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 702 रिक्त पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित विस्तृत पात्रता मानदंड विस्तृत अधिसूचना में किए जाएंगे।

देखें आधिकारिक अधिसूचना


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version